16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराजस्थान के कई शहरों में धूल भरा तूफान, दिल्ली के आसमान पर...

राजस्थान के कई शहरों में धूल भरा तूफान, दिल्ली के आसमान पर भी दिखा असर

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान के चार शहरों में मंगलवार देर शाम रेत का बवंडर देखा गया. राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से आई तस्वीरों में धूल का तूफान साफ देखने को मिल रहा है. ऐसा तूफान जहां कुछ दूरी के बाद नजर नहीं आ रहा. इन इलाकों में नजारा ऐसा है कि धूल का बड़ा सा गुबार चला आ रहा है. राजस्थान के जैसलमेर और चुरु से धुंध और आंधी की तस्वीरें सामने आईं. जबकि बीकानेर और हनुमान गढ़ में भी नजारा कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसा अगले तीन दिन तक हो सकता है. ऐसा तूफान जब आता है तो बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे होर्डिंग के गिरने को लेकर एक बड़ी चिंता होती है. ऐसे में सरकार के लिए आम आदमी की सुरक्षा भी बड़ी जिम्मेदारी होती है. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में भी आसमान के रंग में बदलाव देखने को मिला.

जैसलमेर में उखड़े विंडमिल के पंखे
आपको बता दें कि मंगलवार को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स के कारण पाकिस्तान की सीमा से उठे जबरदस्त रेतीले तूफान ने जैसलमेर जिले के रेगिस्तानी इलाकों में जोरदार दस्तक दी. तूफान की गति इतनी तेज थी कि कुछ विंडमिल के पंखे टूट कर नीचे गिए और मशीनें टेढ़ी हो गईं. इसके अलावा जिले के नहरी क्षेत्र में तूफान व ओलावृष्टि ने खेतो में लगे किसानों के सोलर सिस्टम को ध्वस्त कर दिया. बड़ी संख्या में बिजली के पोल गिरने की जानकारी मिली है. जिले के कई इलाकों में जबरदस्ती ओलावृष्टि व भारी वर्षा होने की जानकारी मिली है.

जैसलमेर से आई तस्वीरें
पाकिस्तान की सीमा से सटे सीमावर्ती जैसलमेर जिले में मंगलवार को पाकिस्तान की सीमा से उठकर आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई. जहां जिले के नहरी क्षेत्र सुथारवाला मंडी, मोहनगढ़, नेहड़ाई, आदि कई इलाकों में किसानों के सोलर पैनलों को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा जिले के पोखरण, फलसूण्ड, रामदेवरा, भैंसड़ा आदि कई इलाकों में तूफान के साथ ओलावृष्टि व जोरदार वर्षा होने की जानकारी मिली है. इसी तूफानी बरसात से जहां कई इलाकों में बिजली के पोल गिर गए, वहीं तूफान की गति इतनी तेज थी कि जिले के डांगरी, भैंसड़ा आदि अन्य क्षेत्रों में लगी हुई विंडमिलों की मशीनों को टेढ़ा कर दिया व पंखों को तोड़ दिया.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी ओरेन्ज अलर्ट की चेतावनी के संदर्भ में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली व तेज हवा चलने के अलर्ट को देखते हुए आमजन से सावधानी बरतने एवं कमजोर दीवार, पेड़ व खंभे के नीचे खड़े न रहने की अपील की है. साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा किसी भी नुकसान की स्थिति में रेस्क्यू टीम को भी अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है.

दिन में छाया अंधेरा
उधर जैसलमेर के ग्रामीणों के मुताबिक जिले के नहरी क्षेत्र जिसमें सुथारवाला मंडी, मोहनगढ़ आदि शामिल हैं, इन इलाकों में करीब आधा घंटा चली ओलावृष्टि व भारी बरसात से ओलों की चादर बिछ गई. इन जगहों पर किसानों के खेतों में लगी हुई सोलर प्लेट तिनकों की तरह उड़ गए. कई इलाकों में तो दिन में ही अंधेरा सा छा गया.

चुरू में मौसम ने ली करवट
इसके अलावा चुरू जिले में मौसम में अचनाक बदलाव से जन-जीवन प्रभावित नजर आया. आंधी के बाद यहां बारिश शुरू हो गई और आसमान पर उड़ती धूल के कारण यहां मिट्टी की बारिश होने लगी. आंधी से पेड़- पौधे, बिजली के पोल, टीन शेड आदि को नुकसान हुआ है. धूलभरी आंधी का मंजर वीडियो में रिकॉर्ड हुआ है. आप देख सकते हैं कैसे नीले आसमान में अचानक से धूलभरी आंधी उठी और पूरे इलाके में धूल का गुबार दिखने लगा.

चुरू के अगले तीन दिन के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज से 8 जून तक चुरू में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, धूलभरी आंधी भी लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज चुरू में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, कल यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. वहीं 8 जून को चुरू में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...