12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकोरोमंडल एक्सप्रेस को किस लाइन पर जाने का सिग्नल था? ओडिशा ट्रेन...

कोरोमंडल एक्सप्रेस को किस लाइन पर जाने का सिग्नल था? ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच में सस्पेंस गहराया

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में सिग्नल फेल होने को हादसे की वजह माना गया लेकिन अब बालासोर के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर असहमति जताई है। सिग्नल और कम्यूनिकेशंस (बालासोर) के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर ‘संयुक्त जांच रिपोर्ट’ तैयार करने वालों में से एक हैं। हालांकि उन्होंने असहमति वाला नोट दिया है। रिपोर्ट में सिग्नल फेल की बात कही गई है लेकिन अधिकारी ने दावा किया है कोरोमंडल एक्सप्रेस को मेन लाइन पर जाने के लिए सिग्रनल ग्रीन था, लूप लाइन के लिए नहीं। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के समय विभागों के बीच में असहमति सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि अंतिम निष्कर्ष के लिए इंतजार करना होगा जब तक कि कमिश्नर (रेल सेफ्टी) की जांच पूरी नहीं हो जाती।

बाहानगा स्टेशन पर हुआ क्या था
शुरुआती जांच करने वाले पैनल में पांच लोग शामिल हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल और कम्यूनिकेशंस) ए. के. महंता का डिपार्टमेंट जांच के घेरे में है। उन्होंने पैनल के चार अन्य सदस्यों की राय से असहमति जताई है, जिसमें कहा गया है कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर को लूप लाइन पर ट्रेन ले जाने के लिए सिग्नल मिला था, जहां ट्रेन की मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई। संयुक्त जांच रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बाहानगा बाजार स्टेशन के अप लूप लाइन (रिवर्स कंडीशन में) पॉइंट नंबर 17ए सेट पाया गया।’ रिवर्स कंडीशन का मतलब होता है कि आने वाली ट्रेन को लूप लाइन में जाने की इजाजत है जबकि नॉर्मल कंडीशन सिग्ननल का मतलब ट्रेन मेन लाइन पर जाएगी। इस केस में, पॉइंट नंबर 17ए पर कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन पर चली गई।

मैं इस जांच रिपोर्ट से सहमत नहीं…
महंता ने कहा, ‘मैं इससे (जांच रिपोर्ट) सहमत नहीं हूं, जिसमें पॉइंट नंबर 17ए को अप लूप लाइन के लिए सेट पाया गया। डेटालॉगर रिपोर्ट से मिले आंकड़ों के आधार पर पॉइंट 17 नॉर्मल साइड के लिए सेट था। डिरेलमेंट के बाद यह रिवर्स हो सकता है।’ महत्वपूर्ण बात यह है कि पहले वह पैनल के बाकी सदस्यों की राय से सहमत थे कि गड़बड़ सिग्नल के कारण हादसा हुआ।

रेलवे अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ जानबूझकर की गई छेड़छाड़ के कारण यह हादसा हुआ। खुर्डा (ओडिशा) के डीआरएम रिंकेश रॉय ने कहा, ‘सभी प्री-कंडीशंस पूरी होने के बाद ही आपको ग्रीन सिग्नल मिलता है। अगर थोड़ी भी समस्या होगी तो तकनीकी रूप से ग्रीन सिग्नल हो ही नहीं सकता। यह लाल हो जाएगा।’ ओडिशा हादसे में मरने वालों की संख्या 288 हो गई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...