12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorized'शर्मनाक! अपनी विरासत के बारे में नहीं जानते' 4 लाख के लहंगे...

‘शर्मनाक! अपनी विरासत के बारे में नहीं जानते’ 4 लाख के लहंगे के साथ कंगना ने ऐसा क्या पहना, देना पड़ गया ज्ञान

Published on

इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कंगना रनौत न केवल टैलेंट का पावर हाउस हैं बल्कि फैशन के मामले में भी उनका क्लास दूसरी हसीनाओं से जरा अलग ही नजर आता है। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न ये हसीना वेस्टर्न ऑउटफिट ही नहीं बल्कि इंडियन ट्रेडिशनल क्लोद्स को भी कुछ इस अंदाज में कैरी करती हैं कि देखने वाले भी उन्हें देख बस एक टक निहारते रह जाते हैं। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि उनकी इसी अप्रोच की वजह से फैशन क्रिटिक्स तक की मजाल नहीं है कि उन्हें वर्स्ट या फैशन डिजास्टर वाली लिस्ट में डाल सके।

कंगना ने इस बार भी बिल्कुल ऐसा ही लुक सर्व किया है, जो उन्हें एकदम रॉयल वाइब्स देता दिख रहा है। हां, वो बात अलग है कि उनके कपड़ों में ग्लैमर और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने उनके खूबसूरत लुक की खूब तारीफ की, तो उनमें से कुछ ऐसे भी रहे, जिन्हें कंगना का स्टाइल समझने में घंटों लग गए। हालांकि, कंगना के कपड़े तो बहुत ही ज्यादा एलिगेंट थे। लेकिन इनके साथ उन्होंने जो जूलरी कैरी की थी, उसे लोग पहचान नहीं पाए।

क्या पहना था कंगना ने?
दरअसल, बॉलीवुड में ग्लैमर का नाम बन चुकीं कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने न्यू फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके लिए उन्होंने हेवी एम्ब्रोडरी वाला लहंगा पहना था। इस ऑउटफिट को एक्ट्रेस ने दिल्ली बेस्ड फेमस फैशन हाउस Debyani & CO से पिक किया था, जिसे उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज के साथ वेअर किया था।कंगना का लहंगा चंदेरी स्लिक-ऑर्गेंजा और टिशू फैब्रिक में तैयार किया गया था, जिसमें घेर ऐड करने के लिए बॉलगाउन एस्क स्कर्ट लुक क्रिएट किया गया।

हाथ का था खूबसूरत काम
कंगना ने जो लहंगा अपने लिए चूज किया था, उसका नाम ब्लू मीना लहंगा रखा गया था, जोकि डिजाइनर के फ्रेश कलेक्शन का न्यू एडिशन है। लहंगे में बहुरंगी रेशम के धागों के साथ हाथ की कशीदाकारी कढ़ाई की गई थी, जिस पर फूल-पत्ते जैसे रूपांकनों को उकेरा गया था।वहीं इसमें ऐड किया गया बॉर्डर सीढ़ीदार पैटर्न में था, जोकि देखने में काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था। लहंगे को कंगना की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज किया गया था, जिसमें नीले रंग की चोली की जगह येलो कलर का बस्टियर ब्लाउज दिया था।

कीमत भी कम नहीं
ग्लैमर-सेक्सीनेस और मॉडर्नाइज़ेशन से भरपूर इस लहंगे के साथ कंगना ने ब्लाउज के कलर से मैच करता दुपट्टा कंधे पर ट्विस्टेड लुक के साथ कैरी किया था, जिसकी वजह से इसमें न केवल एक्ट्रेस के टोंड मिडरिफ को हाइलाइट होने में मदद मिल रही थी बल्कि एक्ट्रेस की अपर बॉडी पोस्चर को भी परफेक्ट लुक मिल रहा था।खैर, लहंगा था ही इतना खूबसूरत कि उसमें एक्ट्रेस का गजब का दिखना तो बनता ही था। लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए उन्होंने खूब सारे पैसे भी खर्च किए थे। लहंगे की ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी कीमत जो बताई गई है, वह 4 लाख के आसपास है।

पहना सग्गी फूल
इस स्टनिंग पीस की रॉयल वाइब्स को हाइलाइट करते हुए कंगना ने अपने लुक को बहुत ही रीगल टच दिया था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हेवी ऑक्सिडाइज़्ड जूलरी की जगह केवल सग्गी फूल पहना था।वहीं मेकअप के लिए कंगना ने न्यूड टोन फाउंडेशन के साथ आई शूदिंग आइशैडो, बेसिक लाइनर, न्यूड लिप्स, बीमिंग हाइलाइटर और बालों को स्लीक लुक देते हुए मिडिल पार्टेड बन में स्टाइल किया था, जोकि ऑउटफिट के साथ अच्छा तालमेल बिठा रहे थे।

अपनी विरासत के बारे में नहीं जानते
कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कंगना का ओवरऑल लुक ऐसा था, जिसके सामने आते ही हिट होना लाजमी था। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने बालों में जो सग्गी फूल लगाया था, उसे देखकर लोग कंफ्यूज हो गए। ऐसे में जब लोगों ने उनसे इस बारे में सवाल किए, तो एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा ‘यह एक मुकुट नहीं है। यह एक पारंपरिक भारतीय गहना है, जोकि पंजाब और हिमाचल में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।पंजाब में इसे सग्गी फूल के नाम से जाना जाता है। हिमाचल में इसका नाम चक्क है। कहते हुए शर्म आ रही है कि भारतीय अपनी विरासत के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।’

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...