12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP : परीक्षा फार्म भरने में दलित छात्रा ने की थी गलती,...

UP : परीक्षा फार्म भरने में दलित छात्रा ने की थी गलती, सुधारने के नाम पर प्रिसिंपल ने किया रेप

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जिसने भी सुना हैरान रहा गया. गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को स्कूल के प्रिंसिपल ने कलंकित कर दिया. स्कूल के प्रिंसिपल ने दलित छात्रा के साथ दुराचार किया. वह भी यह कहकर की परीक्षा फार्म को जल्दी सुधार दिया जाएगा.

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रिंसिपल छात्रा के साथ गलत हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत हो गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है.

परीक्षा फार्म में हो गई थी गलती
बताया जा रहा है कि नवाबगंज क्षेत्र के एक निजी जूनियर हाई स्कूल की छात्रा से परीक्षा फार्म में गलतियां हो गई थी. परीक्षा फार्म में गलती को सुधारने का झांसा देकर प्रिंसिपल परशुराम ने पहले परीक्षा फार्म में गलती की सुधार की और फिर लड़की को फंसाकर उसके साथ दुराचार किया. इतना ही नहीं उसने वीडियो ही बना लिया.

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा. वीडियो के नाम पर प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ कई बार दुराचार किया. छात्रा का आरोप है कि इसी वर्ष 27 अप्रैल को आरोपी ने उसे रात में स्कूल में बुलाया और उसके साथ दुराचार किया, जिसके बाद उसे कई बार बुलाया.

छुट्टी के बाद रोकता था प्रिंसिपल
छात्र ने अपनी शिकायत में अधिकारियों को बताया कि वीडियो वायरल करने को लेकर प्रिंसिपल अक्सर ब्लैकमेल करता था और धमकी देता था. जब स्कूल की छुट्टी हो जाती थी तब प्रिंसिपल किसी ना किसी बहाने छात्रा को रोकता और जब वह इंकार करती तो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था.

हिम्मत करके छात्रा ने की शिकायत
वीडियो के नाम पर प्रिंसिपल कई दिनों तक छात्रा के साथ दुराचार करता रहा और अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. वीडियो होने की वजह से छात्रा कई बार हार मान गई और शिकायत नहीं कर पाई लेकिन बीते दिनों हिम्मत करके उसने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ. अब पुलिस आरोपी प्रिंसिपल की तलाश में जुटी है.

4 जून को पिता से की थी शिकायत
छात्रा ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि छात्रा जब आरोपी प्रिंसिपल की शिकायत करने उनके पिता के पास गई तो उसे वहां से गाली देकर भगा दियाऔर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...