12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआंखों में मिर्च पाउडर डालकर लोहे की रॉड से पीटा... 3000 के...

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लोहे की रॉड से पीटा… 3000 के लिए दलित की हत्या

Published on

लातूर,

महाराष्ट्र के लातूर जिले में कर्ज ना चुका पाने के चलते 48 साल के दलित व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला लातूर के रेनापुर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, गिरिधर तबकाले ने साहूकार लक्ष्मण मार्कंड से ब्याज पर 3000 रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन आर्थिक हालात अच्छे न होने के कारण वह ब्याज की EMI नहीं चुका पाया.

इसके चलते साहूकार ने गिरिधर से 23 मई के दिन मारपीट की. और धमकी भी दी कि यदि उसने कर्ज नहीं चुकाया तो वह उसे मार डालेगा. गिरिधर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन पुलिस ने भी मामले को हल्के में लिया और साहूकार के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया.एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 23 मई को हुए झगड़े को लेकर गिरीधर ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दिया था, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर इसमें कोई मामला दर्ज नहीं किया था.

साहूकार को जब पता चला कि गिरिधर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाने थाने गया था तो वह बौखला गया. उसने गिरिधर को जान से मार डालने का प्लान बनाया. फिर अपने एक रिश्तेदार प्रशांत के साथ 2 जून को अचानक वह गिरिधर के घर आ धमका. दोनों ने गिरिधर की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया.

इलाज के दौरान दलित व्यक्ति ने तोड़ा दम
फिर दोनों ने मिलकर उसे नीचे गिराया और छाती और टांगों पर लात मारनी शुरू कर दी. फिर लोहे की रॉड से भी उस पर जानलेवा हमला किया. गिरिधर चाहकर भी अपना बचाव न कर पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार वालों ने गिरिधर तबकाले को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सवालों के घेरे में पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया की गिरिधर की हत्या के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच जारी है. वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस भी घिरती नजर आ रही है. अगर गिरिधर 23 मई को थाने पहुंचा था रिपोर्ट लिखवाने, तो पुलिस ने मामला दर्ज क्यों नहीं किया?

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...