12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययूपी : मौत होने तक नाबालिग से करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, खून...

यूपी : मौत होने तक नाबालिग से करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, खून के छींटे बयां कर रहे बर्बरता की कहानी

Published on

लखनऊ

यूपी के बस्ती से दर्दनाक खबर सामने आई हैं। यहां बीजेपी नेता ने दो आरोपियों के साथ मिलकर 12 साल की नाबालिग का गैंगरेप किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हैवानों ने तब तक नाबालिग का दुष्कर्म किया जब तक वह मर नहीं गई। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश है। फिलहाल एक आरोपी मोनू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।

असल में आरोपियों ने नाबालिग को घर में खींचकर उसके साथ दरिंदगी की। वह उसके साथ हैवानियत कर रहे थे तभी वह बेहोश हो गई। इसके बाद भी दरिंदे नहीं रूके और नाबालिग का गैंगरेप करते रहे। उन्होंने तब तक लड़की को नहीं छोड़ा जब तक वह मर नहीं गई। इसके बाद दरिंदों ने पीड़िता को घर से बाहर 50 मीटर तक घसीटा और बाहर ले जाकर फेंक दिया। सीढी, फर्श और पूरे रास्ते में खून के छींटे फैले थे। घर में चारों तरफ खून के धब्बे थे। कहा जा रहा है कि लड़की की मौत अधिक खून बहन के कारण हुई। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो उन्हें घर में खून से सने गद्दा और चादर मिला है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोनू निषाद ने कहा है कि वह पीड़िता को 8 महीने से जानता था। उसने फोन करके उसे बुलाया था। वह उस पर यकीन करके आ गई थी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी मोनू ने ही गांव के एक शख्स को फोन कर बताया था कि पीड़िता अंजनि सिंह के मकान के पीछे मृत पड़ी है। इसके बाद गांव के लोगों ने आरोपियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों में कुंदन सिंह का नाम भी शामिल है। वह ब्लॉक का भाजपा किसान मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है। उसके घर के पहली मंजिल पर पीड़िता के साथ हैवानियत की गई है। पुलिस को उसके घर से खून से सना गद्दा और चादर मिला है। कुंदन सिहं का परिवार गोरखपुर में रहता है इसलिए इसका घर अक्सर बंद रहता है। इसके घर की चाबी मोनू निषाद और राजन के पास रहती है। इन्हीं तीनों ने मिलकर योजना बनाई और नाबालिग का गैंगरेप किया।

सब्जी खरीदने गई थी नाबालिग
रिपोर्ट के अनुसार, लड़की घर से सब्जी खरीदने गई थी। इसी बीच मोनू ने उसे बहला-फुसलाकर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो अन्य आरोपी उसे घर के अंदर खींच कर ले गए औऱ बारी-बारी से उसका रेप किया। इसी दौरान लड़की की मौत हो गई। मां का कहना है कि मैं हमेशा उसे बाजार भेजती थी।

जब लड़की देर रात घर नहीं पहुंची को परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। इसी बीच गांव के सुधीर नामक लड़के ने बताया कि उनकी बच्ची का शव अंजनी सिंह के मकान के पीछे पड़ा है। जब परिजन वहां पहुंचे तो मकान के दरवाजे और सीढ़ियों पर खून के धब्बे के निशान मिले। इसके अलावा रास्ते में भी खून के निशान मिले हैं। आरोपी मोनू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि इंटरकोर्स के समय लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। इससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...