27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे बीएचईएल के सीएमडी

सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे बीएचईएल के सीएमडी

Published on

भोपाल।

गोंविदपुरा क्षेत्र में 5 मेगावाट के सोलर प्लांट लगभग पूरा हो चुका है। गुरूवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल इसका उद्घाटन करेंगे। बुधवार को अल्प प्रवास पर भोपाल आ रहे श्री सिंघल कारखाने में टूल एंड गेज विभाग में सीएनसी मशीन का भी शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह ऑप्रेशन रिव्यू के तहत भेल भोपाल यूनिट के अफसरों की बैठक लेंगे। संभवत: एक कार्यक्रम में यूनियन प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंंगे। वह गुरूवार को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

गोविंदपुरा के 5 मेगावाट प्लांट के शुरू होने से भेल को सालाना 5 करोड़ की बचत होगी । रविवार को टाउनशिप और बाकी दिन कारखाने में इससे बनी बिजली का उपयोग हो सकेगा। हालांकि प्रबंधन इस प्लांट का पूरी तरह निर्माण कर लिया है । यह प्लांट गोंविदपुरा के सुभाष नगर विश्रामघाट के सामने 25 एकड़ जमीन पर बनाया गया है । यहां 5 मेगावाट बिजल बनेगी जो कारखाने के अलावा टाउनशिप की 40 फीसदी जरूरत पूरा करेगी। यहां 925 पैनल लगाये गये हैं । एक पैनल में 540 वॉट बिजली बनती है । जून 2022 में दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 31 मार्च 2022 को इसका काम शुरू कर दिया गया है ।

इधर बैंगलुरू भेल यूनिट के एक्सपर्ट अफसरों ने नये ईडी के दिशा निर्देश के बाद काम मेें तेजी लाते हुये पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया । इसके शुरू होने के बाद भेल कारखाने को बिजली सप्लाई हो सकेगी वहीं भेल प्रशासन ने हर रविवार को कारखाने में अवकाश होने के कारण उद्योग नगरी में बिजली सप्लाई करने का फैसला लिया है । इससे भेल के आवास भी रोशन हो सकेंगे ।

हर साल बचेंगे 5 करोड़
भेल को मप्र बिजली वितरण कंपनी को हर साल 5 करोड़ से ज्यादा की राशि का भुगतान करना पड़ रहा है । इसके शुरू होने के बाद भेल प्रशासन को इतनी ही राशि की बचत होगी । गौरतलब है कि भेल सौर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) सेल और मॉड्यूल का निर्माण करने वाली पहला इंजीनियरिंग संस्था है जो डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैनुफैक्चरिंग सहित सभी सौर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करती है। इसके अलावा इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग का काम तीन दशक से भेल कर रहा है। जमीन, छत एवं पानी पर सौर से लेकर अंतरिक्ष में सौर लगाने का अनुभव हैं। बीएचईएल के पास अत्याधुनिक निर्माण सुविधाओं के साथ-साथ विशेष आरएंडडी केन्द्र भी उपलब्ध हैं । इसी तरह बीएचईएल सभी प्रकार के सोलर प्लांट विकसित किए जाते हैं जिनमें कैनल टॉप, फ्लोटिंग सोलर, सौलर पंप, स्पेश ग्रेड सोलर, ग्राउंड माउंटेड और रूफ टॉप शामिल हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...