1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeहेल्थवैज्ञानिकों ने खोज निकाला हफ्ते का सबसे भयंकर दिन जब आते हैं...

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला हफ्ते का सबसे भयंकर दिन जब आते हैं ज्यादा हार्ट अटैक

Published on

हफ्ते में 7 दिन होते हैं, जिसमें से एक दिन को वैज्ञानिकों ने सबसे खतरनाक बताया है। शोधकर्ताओं ने माना कि इसी दिन सबसे घातक हार्ट अटैक आते हैं, जिससे बचना काफी मुश्किल है। लेकिन इन हार्ट अटैक से बचने के लिए आप 7 काम कर सकते हैं। आइए पूरी जानकारी लेते हैं। मैन्चेस्टर में ब्रिटिश कार्डियोवैस्कुलर सोसायटी (BCS) की कॉन्फ्रेंस में एक स्टडी के परिणाम जारी किए गए। यह शोध बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर और रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन के डॉक्टरों ने मिलकर किया है। जिसके लिए 20,000 से ज्यादा मरीजों का अध्ययन किया गया था।

सोमवार को आते हैं सबसे भयंकर हार्ट अटैक
शोधकर्ताओं ने पाया कि मरीजों में सोमवार के दिन सबसे ज्यादा एसटीईएमआई हार्ट अटैक आते हैं। जो कि सबसे घातक दिल के दौरों में से एक है। इसे ST-segment elevation myocardial infarction (STEMI) कहते हैं, जिसमें मुख्य रक्त धमनी पूरी तरह ब्लॉक हो जाती है और दिल को ऑक्सीजन व खून नहीं मिल पाता।

डॉक्टर ने कहा- ये हो सकता है कारण
रिसर्च के मुख्य शोधकर्ता कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Jack Laffan ने कहा कि इस परिणाम के पीछे का सटीक कारण तो नहीं पता है लेकिन मान सकते हैं कि इसके पीछे कुछ हॉर्मोन हो सकते हैं। जो कि सर्काडियन रिदम से प्रभावित होकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं।
हार्ट अटैक आने पर क्या होता है?

ऑफिस हो सकता है वजह
डॉ. जैक ने आगे बताया कि इन घातक हार्ट अटैक के पीछे तनाव वजह बन सकता है। जो कि ऑफिस या काम पर लौटने की वजह से सोमवार को बढ़ जाता है। इसके कारण कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने लगता है, जिसका हार्ट अटैक से काफी गहरा संबंध है।

हार्ट अटैक और STEMI में अंतर
सामान्य हार्ट अटैक रक्त धमनी के आधे या थोड़े ब्लॉक होने की वजह से आता है। लेकिन STEMI में कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह बंद हो जाती है और दिल की मांसपेशी मरने लगती है। तंबाकू का इस्तेमाल, स्मोकिंग, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, एल्कोहॉल और कुछ ड्रग्स के कारण ऐसा हृदयघात हो सकता है।

इस हार्ट अटैक में दिखते हैं ऐसे लक्षण
STEMI के लक्षण भी नॉर्मल हार्ट अटैक के संकेतों की तरह होते हैं। मरीज को सीने में दर्द, सांस फूलना, जी मिचलाना, तेज धड़कन, चिंता, पसीना आना, चक्कर आना और जबड़े-कंधे में दर्द हो सकता है।

बचने के लिए करें ये 7 काम

  1. ताजे फल-सब्जियों वाली हेल्दी डाइट लें
  2. मक्खन, बर्गर, चिप्स जैसे हाई फैट वाले फूड ना खाएं
  3. दिन में 30 मिनट अच्छी शारीरिक गतिविधि जरूर करें
  4. वजन को ज्यादा बढ़ने ना दें
  5. स्मोकिंग और शराब छोड़ दें
  6. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें
  7. डायबिटीज को मैनेज करें

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को...

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...