10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिभाषण दे रहे थे केजरीवाल और 'मोदी-मोदी' के लगने लगे नारे, CM...

भाषण दे रहे थे केजरीवाल और ‘मोदी-मोदी’ के लगने लगे नारे, CM को जोड़ने पड़े हाथ

Published on

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आईपी यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन करने पहुंचे थे लेकिन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। मंच पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और भाजपा सांसद गौतम गंभीर बैठे थे। केजरीवाल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने ‘हो हो’ के नारे लगाए। केजरीवाल ने कहा, ‘कोई बात नहीं, बाद में बोल लेना… हाथ जोड़ के।’ (यह कहते हुए उन्होंने हाथ जोड़ लिए)। हालांकि नारे लगाने वाले नहीं माने। अरविंद केजरीवाल माइक के सामने खामोश खड़े रहे। उनके समर्थक अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। 3-4 मिनट तक केजरीवाल हक्का-बक्का नजारा देखते रहे। मंच से हंगामा करने वालों को शांत कराने की कोशिश की गई लेकिन ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजने लगे।

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘काश, इन नारों से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो सकती तो बहुत 70 साल में… मेरा आप लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन है। इस पार्टी वालों से और उस पार्टी वालों से भी… मेरी 5 मिनट बात सुन लो। नहीं पसंद आए तो बाद में नारे लगा देना।’केजरीवाल ने हाथ जोड़कर लोगों से कुछ देर चुप रहने का आग्रह किया।

हालांकि सीएम को फिर रुकना पड़ा। सभागार में कई लोग चीखने लगे। अपनी-अपनी बात करने लगे। केजरीवाल ने एक बार फिर आग्रह करते हुए कहा कि अगर आप इजाजत दें तो मैं 5 मिनट बोल लेता हूं। अगर मेरी बात अच्छी न लगे तो मेरी बात छोड़ जाना। हालांकि हंगामा इसके बाद भी नहीं थमा। केजरीवाल मंच से बोलते रहे, ‘सब कोई बैठ जाओ। बैठ जाओ।’करीब 3 मिनट के हंगामे के बाद केजरीवाल ने फिर से बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 12वीं तक की शिक्षा को बेहतर किया गया है और आगे की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।

Latest articles

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...