फ्रेंच ओपन 2023 में ब्राजील की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी बीट्रिज हदाद माइया ने इतिहास रच दिया। वह ट्यूनीशियाई की ओन्स जाबौर को मात देकर ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्राजील की खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि वह एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ उनके लुक्स का भी कोई तोड़ नहीं है।ब्राजील की स्टार टेनिस खिलाड़ी बीट्रिज हद्दाद माइया की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। वह दिखने में किसी मॉडल या एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी ब्यूटी के सामने बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फींकी लगती हैं।
बीट्रिज हद्दाद माइया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी काफी चाहने वाले हैं। ब्राजीलियाई खिलाड़ी के इंस्टाग्राम पर 240K फॉलोवर्स हैं। वह आए दिन इंस्टा पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि ओपन युग मैच में हद्दाद ओन्स जाबौर को धूल चटाकर सेमीफाइन में पहुंचने वाली पहली ब्राजीलियन प्लेयर बन गई हैं।
1968 के बाद से पहली बार हद्दाद माइया के रूप में कोई ब्राजीलियाई खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची है। 55 साल पहले यूएस ओपन में मारिया ब्यूनो ने यह कारनामा किया था।फ्रेंच ओपन 2023 के सेमीफाइनल में अब हद्दाद माइया का सामना सेमीफाइनल मुकाबले में पोलैंड की स्वियातक से होगा। इस मैच का आयोजन 8 जून गुरुवार को होगा।
