12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedक्या 2000 के बाद 500 रुपये के नोट वापस लेगा RBI? गवर्नर...

क्या 2000 के बाद 500 रुपये के नोट वापस लेगा RBI? गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान किया. लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बैठक में लिए गए फैसलों और उठाए गए बड़े मुद्दों के बारे में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी शेयर की. ब्याज दरों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों के वापस आने का डाटा भी पेश किया और 500 रुपये के नोट बंद होने की खबरों पर तस्वीर साफ की.

500 रुपये के नोट नहीं होंगे वापस
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास  ने साफ कर दिया है कि रिजर्व बैंक की चलन में मौजूद 5,00 रुपये के नोटों को वापस लेने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने इस तरह की अटकलों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने उन बातों को भी सिरे से खारिज कर दिया है कि देश में एक बार फिर से 1,000 रुपये का नोट देखने को मिलेगा.शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद अपने बयान में कहा कि आरबीआई की न तो 5,00 रुपये के नोट वापस लेने की कोई योजना है और न ही फिर से 1,000 रुपये के नए नोट जारी करने का कोई प्लान है.

अब तक 2000 के कितने नोट वापस?
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2,000 रुपये के नोटों की वापसी पर भी बात की और अब तक कितने नोट बैंक में जमा किए जा चुके हैं इसका डाटा भी पेश किया. अपने बयान में उन्होंने कहा कि 2000 नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के फैसले के बाद से अब तक करीब 50 फीसदी गुलाबी नोट वापस आ चुके हैं.

आरबीआई के मुताबिक, जब बीती 19 मई को जब इन नोटों को बंद करने का ऐलान किया गया था, तब देश में कुल 3.62 लाख करोड़ की के 2000 रुपये के नोट होने का दावा किया गया था, ये आकंड़ा 31 मार्च 2023 तक का था. अब आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि इनमें से 1.80 लाख करोड़ रुपये के नोट देश के तमाम बैंकों में वापस आ चुके हैं.

देशभर के बैंकों में नोटबदली जारी
गौरतलब है कि आरबीआई ने 19 मई 2023 को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2,000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था और लोगों से अपने पास मौजूद इन नोटों को बैंकों के जरिए बदलने की सुविधा दी थी. देश के बैंकों में 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है और इनका एक्सचेंज या डिपॉजिट 30 सितंबर 2023 तक किया जा सकेगा.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने के लिए घबराने की जरूरत नहीं है. शक्तिकांत दास ने कहा कि इस डेडलाइन तक ज्यादातर नोट बैंकों में वापस आने की उम्मीद है.

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...