13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपाल'गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें मुस्लिम', IAS नियाज खान...

‘गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें मुस्लिम’, IAS नियाज खान ने किया ट्वीट

Published on

भोपाल,

प्रमोटी आईएएस नियाज खान एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार उन्होंने मुसलमानों को सलाह देते हुए एक ट्वीट किया है, जो बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है. नियाज खान ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया. इसमें मुसलमानों से आग्रह किया है कि वह गौ भक्त बनें. धर्मांतरण का विरोध करें. अगर संभव हो सके, तो शाकाहारी बनें और सबसे आखिर में उन्होंने एक बड़ी बात कही है कि ब्राह्मणों से मुसलमान मधुर संबंध बनाएं.

दरअसल, नियाज खान साल 2105 बैच के आईएएस अफसर हैं. उन्होंने ‘आजतक’ से बात करते हुए कहा कि मेरा यह मानना है कि आजादी के बाद से भारत 80% हिंदुओं का देश है. यहां आज से नहीं, वैदिक काल से ब्राह्मण गाय को पवित्र पशु मानते हैं. वेदों में भी इसका उल्लेख है.

हर हिंदू के अंदर गाय को लेकर पवित्र भाव है. अगर देश के अंदर ऐसी घटना हो कि किसी की मां की हत्या हो, यह कब तक चलेगा? साल में एक-दो घटनाएं हो जाती हैं. ऐसा नहीं है कि अकेले मुस्लिम करते हैं. पूरा नार्थ ईस्ट नॉन वेजिटेरियन एरिया है और दूसरे लोग भी हैं.

गाय को क्षति पहुंचाने वालों का करें विरोध
अगर कोई व्यक्ति गाय को क्षति पहुंचाने का प्रयास करता है, तो हमारे माइनॉरिटीज सहित दूसरे लोग भी इसका विरोध करने का हिस्सा बन जाएं. ऐसा नहीं है कि सारे मुसलमान गोरक्षा का विरोध कर रहे हैं. कोई मुसलमान नहीं चाहता है कि गाय माता की हत्या हो. मैं भी गाय माता का बहुत सम्मान करता हूं.

नॉनवेज खाने से बढ़ रहा धरती का टेंपरेचर
वेजिटेरियन बनने पर नियाज खान ने कहा कि नॉनवेज से CFC गैस निकल रही है. इस वजह से टेंपरेचर बढ़ रहा है. आजकल तो वेस्टर्न कंट्रीज, जहां मांस का भरपूर इस्तेमाल होता है, वे भी शाकाहारी बन रहे हैं. धरती बचने के लिए जितने भी लोग शाकाहार की ओर जाएंगे, धरती माता को बचाने में सहयोग रहेगा. मगर, इसके लिए फोर्स नहीं कर सकता है. हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में हैं.

ब्राह्मण आज भी मार्गदर्शक हैं, धर्मशास्त्री हैं
ब्राह्मण के साथ अच्छे संबंध बनाने पर नियाज खान ने कहा कि ब्राह्मण तो आज भी मार्गदर्शक हैं. बड़े-बड़े कथावाचक हैं. बड़े-बड़े धर्मशास्त्री हैं. सन्यासी हैं. पूरा देश उन्हें फॉलो कर रहा है. लोग उनके प्रवचन सुन रहे हैं. ब्राह्मण से मार्गदर्शन लेने में तीन हजार साल पुरानी कम्युनिटी का इंटेलेक्चुअल रूप में दबदबा रहा है.

‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नाम से लिख चुके हैं किताब
बहुत ही बुद्धिजीवी वर्ग रहा है. मेरे तो बहुत सारे ब्राह्मण दोस्त हैं. अच्छे रिलेशन डेवेलेप करते हैं, तो कहीं न कहीं अच्छा मार्गदर्शन ही मिलता है. बता दें कि नियाज खान ने ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नाम से एक किताब लिखी है. इसमें उन्होंने ब्राह्मणों के बारे में विस्तृत रूप से बताया है. साथ ही इस बात पर खुशी जताई कि पूरे देश के ज्यादातर ब्राह्मण उनकी किताब के साथ हैं.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...