13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालबिहार और मध्यप्रदेश की इस दुख का अंत नहीं, संघर्षों के बावजूद...

बिहार और मध्यप्रदेश की इस दुख का अंत नहीं, संघर्षों के बावजूद भी नहीं बचीं दो मासूम जिंदगियां

Published on

भोपाल

देश के दो बड़े राज्यों में लगातार तीन दिन से चल रहे संघर्षों का आज अंत हो गया। गुरुवार की शाम ढलते ढलते बिहार और मध्यप्रदेश से दुखभरी खबर सामने आई। हम बात कर रहे हैं, बिहार के रोहतास जिले के 12 साल के रंजन और मध्यप्रदेश की ढाई साल की सृष्टि की। दोनों को बचाने के लिए पिछले तीन दिनों से प्रशासन की ओर से रेस्क्यू चल रहा था। हजारों लोग यही दुआ कर रहे थे कि कैसे भी दोनों बच्चों की जान बच जाए, लेकिन शायद यह नियति को मंजूर नहीं था। गुरुवार को दोनों बच्चे जिंदगी की जंग हार गए और कई लोगों को रूला गए।

बिहार के रोहतास जिले के रंजन नाम का ये लड़का पुल से गुजर रहा था। इसी बीच उसने एक कबूतर को पिलर पर बैठा देखा। वो चुपचाप पुल से नीचे उतर कर पिलर पर आ गया। इसके बाद उसने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन कबूतर पिलर और दीवार के बीच में घुस गया। लड़का भी उसके पीछे-पीछे वहीं चला गया। लेकिन अंदर जाते ही लड़का अटक गया। कुल मिलाकर कबूतर पकड़ने के चक्कर में लड़का पिलर और दीवार के बीच जा फंसा।

ऐसे चला रंजन का पता
पुल के पिलर और दीवार के बीच में फंसा 12 साल का रंजन पिछले दो दिन से घर से लापता था। वो मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा था। पता चला है कि वो 24 घंटे पहले यानि बुधवार की दोपहर को ही पुल के पिलर और दीवार के बीच फंस गया था। लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। वो रात भर और सुबह में वहीं फंसा रहा। इसके बाद सुबह में एक महिला उधर से गुजर रही थी। सुबह माहौल शांत था तो उसे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने जब वहां झांक कर देखा तो लड़के को फंसा देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो लोग जुटे और 24 घंटे के बाद लड़के के बारे में लोगों को जानकारी हो पाई। इसके बाद उसे बचाने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। बच्चे को बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बच पाई।

सीहोर की सृष्टि को बोरवेल ने निकाला लिया गया , पर….
इसी तरह मंगलवार को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रहने वाली सृष्टि दोपहर में बोरवेल के अंदर गिरी थी। तीसरे दिन उसे बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद सृष्टि अचेत अवस्था में थी। उसे अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया है। ढाई साल की सृष्टि तीन दिनों तक बोरवेल के अंदर जिंदगी से जंग लड़ रही थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी सांसों ने उसका साथ नहीं दिया और सृष्टि ने दम तोड़ दिया।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...