27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़उद्योगनगरी के लिए ऊर्जा का नया केंद्र बनेगा सोलर प्लांट

उद्योगनगरी के लिए ऊर्जा का नया केंद्र बनेगा सोलर प्लांट

Published on

– बीएचईएल के सीएमडी ने सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल ने गुरूवार को गोविंदपुरा के 5 मेगावाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि सोलर प्लांट के उपयोग से उद्योगनगरी को नए आयाम मिल सकेंगे। बीएचईएल का यह सोलर प्लांट इस पूरे उद्योगनगरी के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इससे भेल क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा और कारखाने के उत्पादन क्षमता में भी बढोतरी होगी। अभी बीएचईएल भोपाल के पास बेहतर ऑर्डर पोजिशन है जिसको समय सीमा में पूरा करने में सोलर प्लांट की भी अहम भूमिका रहेगी। सोलर प्लांट के उद्घाटन के पश्चात सीएमडी सिंघल ने कारखाने परिसर का भी मुआयना किया और कारखाने के अंदर ईडीएम वायरकट मशीन का लोकार्पण भी किया।

वाटिका रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया
श्री सिंघल ने कारखाने में हाल ही में शुरू किए गए वाटिका रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित किए जा रहे वाटिका रेस्टोरेंट के गुणवत्ता और स्वच्छता की प्रशंसा भी की। लेडीज क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में लेडीज क्लब की भूमिका प्रशंसनीय है। इस अवसर पर श्रीमती निगम ने वाटिका रेस्टोरेंट के साथ साथ बीएचईएल लेडील क्लब के अन्य कार्यों की जानकारी भी दी। इस मौके पर सीएमडी श्री सिंघल के साथ भोपाल एवं झांंसी के कार्यपालक निदेशक विनय निगम, बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम, उपाध्यक्षा श्रीमती मनीता चंद्रा एवं अविनाश चंद्रा भी मौजूद रहे।

एचएमएस ने एजीएम के माध्यम से चेयरमेन को भेजा ज्ञापन
भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों पीपीपी और एसआईपी का भुगतान 2020-21 से लंबित है, उसका भुगतान, जर्जर टाउनशिप की जगह मल्टीप्लेक्स आवासीय काम्प्लेक्स की व्यवस्था, स्थानांतरण नीतियों को तर्कसंगत और सरलीकरण को लेकर अपनी लंंबित मांगों
को लेकर हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक टे्रड यूनियन (एचएमएस) के महामंत्री अमर ङ्क्षसह राठौर ने अपर महाप्रबंधक एचआर के नाम से एक ज्ञापन चेयरमेन को भेजा। चेयरमेन सिंघल ने इस संबंध में यूनियन को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही मांगों के संबंध में विचार कर मांगों को पूरा किया जाएगा।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...