7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeखेलWTC Final में टीम इंडिया की हालत पतली, दो दिन के खेल...

WTC Final में टीम इंडिया की हालत पतली, दो दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में मैच

Published on

लंदन,

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की हालत पतली नजर आ रही है। दो दिन के खेल के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 318 रन पीछे है और उसके पांच विकेट भी गिर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के सामने आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है। पहले दिन के नाबाद बैटर स्टीव स्मिथ (121 रन, 268 गेंद, 19 फोर) ने दूसरे दिन तेजी से अपना शतक पूरा किया, जबकि ट्रेविस हेड डेढ़ सौ (163 रन, 174 गेंद, 25 फोर, 1 सिक्स) के पार पहुंचे। राहत की बात रही कि ये दोनों दूसरे दिन मैराथन पारी नहीं खेल सके। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई टीम 469 तक पहुंचने में सफल रही। जवाब में भारतीय टीम स्टंप्स तक केवल 151 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। अजिंक्य रहाणे 29 रन (71 गेंद) और श्रीकर भरत 5 रन (14 गेंद) के साथ क्रीज पर थे।

पहला सेशन- रन 95, ओवर 24, विकेट 4
दूसरा सेशन- रन 84, ओ‌वर 22.3, विकेट 5
तीसरा सेशन- 114 रन, 28 ओवर, 3 विकेट

टॉप-4 में कोई नहीं टिका
स्मिथ और हेड के रहते जिस पिच पर बैटिंग आसान लग रही थी, उसी पर भारतीय बैटर्स संघर्ष करने लगे। भारत की ओर से रोहित शर्मा (15 रन) और शुमभान गिल (13 रन) ने पॉजिटिव शुरुआत की और पहले छह ओ‌वर्स में ही 30 रन जोड़ डाले। हालांकि, दोनों इसी स्कोर पर आउट हो गए। स्कॉट बोलैंड की अंदर आती एक गेंद को गिल भांप नहीं सके और इसे छोड़ दिया। गेंद उनके स्टंप उड़ा गई। ठीक इसी तरह चेतेश्वर पुजारा (14 रन) भी कैमरन ग्रीन का शिकार बने। विराट कोहली (14 रन) भी ऑस्ट्रेलिया की संयमित बोलिंग के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके। भारत की ओर से केवल रविंद्र जाडेजा (48 रन, 51 गेंद) ने काउंटर अटैक किया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक सिक्स लगाया।

तोड़ डाला 87 साल पुराना रिकॉर्ड
स्मिथ पहले दिन 95 पर नॉट आउट थे। उन्होंने मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए दिन के पहले ही ओवर में दो लगातार गेंदों पर ऑन साइड में चौके लगाकर अपना 31वां टेस्ट शतक लगा दिया। मोहम्मद शमी की गेंद पर बाउंड्री लगाकर हेड करियर में चौथी बार टेस्ट में 150 रन के स्कोर पर पहुंचे। स्मिथ और हेड की जोड़ी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251* रन की पार्टनरशिप कर ली थी। दूसरे दिन उनकी साझेदारी 267 रन तक पहुंची तो एक नया रेकॉर्ड बन गया। स्मिथ और हेड की जोड़ी ने द ओवल पर चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। इंग्लैंड के वॉली हैमंड और थॉमस वर्थिंग्टन ने 1936 में भारत के खिलाफ द ओवल पर चौथे विकेट के लिए 266 रन की साझेदारी की थी। स्मिथ और हेड की जोड़ी ने 67 ओवर्स में 285 रन की पार्टरनशिप की।

अब रहाणे-भरत को तीसरे दिन दिखाना होगा दम
WTC फाइनल में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी 318 रनों से आगे है. टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे (29) और केएस भरत (5) नाबाद हैं. अब यदि भारतीय टीम को इस मैच पर अपनी पकड़ बनानी है, तो मैच के तीसरे दिन रहाणे और भरत को बड़ी पारी खेलनी होगी.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए. खेल के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शानदार बैटिंग करते हुए अपना शतक पूरा किया. स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 31वां शतक रहा. स्मिथ 121 और ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...