11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिविपक्ष की पहली बैठक से पहले BJP के खिलाफ बनने लगी खतरनाक...

विपक्ष की पहली बैठक से पहले BJP के खिलाफ बनने लगी खतरनाक रणनीति! अगर ऐसा हुआ तो PM मोदी को होगी मुश्किल

Published on

नई दिल्ली

विपक्षी दल इस महीने के आखिर में बिहार की राजधानी पटना में जुटने वाले हैं। 2024 के आम चुनाव से पहले यह भाजपा को रोकने के लिए की जा रही तैयारी की नज़र से एक बड़ी मीटिंग मानी जा रही है। विपक्ष की यह तैयारी भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स और मजबूत सूत्रों के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि विपक्षी दल 543 लोकसभा सीटों में से 450 पर भाजपा के साथ सीधी लड़ाई की योजना बना रहे हैं। यानि हर एक सीट पर विपक्ष की ओर से सिर्फ एक उम्मीदवार होगा। हालांकि ऐसा कर पाना विपक्षी एकता के लिए बहुत आसान नहीं होगा, संभावना इस बात की है कि पटना में होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

क्या है इस फॉर्मूले का मतलब?
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस फॉर्मूले का मतलब होगा कि क्षेत्रीय पार्टियां जो अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत हैं, वे खुद बीजेपी का मुकाबला करेंगी और कांग्रेस और अन्य राष्ट्रीय पार्टी उन राज्यों में बीजेपी का मुकाबला करेगी जहां वह सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ मुख्य दावेदार है।

साल 2021 में अपनी विधानसभा की जीत के बाद से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पहली बार प्रस्तावित किया गया यह फॉर्मूला कुछ राज्यों के लिए मुश्किल हो सकता है, खासकर जहां दो विपक्षी दल (राष्ट्रीय स्तर पर) मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। लेकिन इस पर चर्चा आगामी मीटिंग में प्रमुखता से होने जा रही है।

टीएमसी के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के एक संपादकीय के मुताबिक विपक्षी एकता के संयोजक के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बैठक की तैयारी कर रहे हैं, मुखपत्र के मुताबिक मीटिंग के लिए स्थान ममता बनर्जी ने ही सुझाई थी।

कांग्रेस विपक्षी एकता के लिए बहुत दिलचस्पी लेती दिखाई दे रही है। पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी पटना की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। राहुल गांधी ने विपक्षी एकता को लेकर अमेरिकी यात्रा के दौरान भी बयान दिया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...