11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिनिर्मला सीतारमण के दामाद नरेंद्र मोदी के बेहद करीब, CM से पीएम...

निर्मला सीतारमण के दामाद नरेंद्र मोदी के बेहद करीब, CM से पीएम बनने तक साथ!

Published on

नई दिल्ली,

गुरुवार 8 जून 2023 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी संपन्न हुई. बिना किसी शोर-शराबे या धूम धड़ाके के बेंगलुरु में एक सादा समारोह में परिकला वांगमयी, गुजरात के रहने वाले प्रतीक दोशी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. वित्त मंत्री ने शादी की सभी रस्में पूरी कीं और इस सादा समारोह सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वित्त मंत्री के दामाद प्रतीक कौन है और क्या करते हैं? तो बता दें वे प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारी हैं और पीएमओ में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

PMO में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी
मूल रूप से गुजरात के रहने वाले प्रतीक दोशी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हैं और यहां वे नरेंद्र मोदी के पहली बार PM बनने के बाद से ही यानी साल 2014 से काम कर रहे हैं. उन्होंने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया है. PMO Website के मुताबिक, प्रतीक दोशी फिलहाल पीएम ऑफिस में रिसर्च एंड स्ट्रैटजी विंग की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पीएम को सचिवीय सहायता देने के साथ ही वे टॉप लेवल के नौकरशाहों की पूरी खोज-खबर रखते हैं.

गुजरात से ही पीएम मोदी के साथ
निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कहना गलत नहीं होगा, दरअसल वे लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं. दरअसल, मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद गुजरात में उन्होंने रिसर्च असिस्टेंट का काम किया. आपको बता दें जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब प्रतीक दोशी उनके ऑफिस में ही रिसर्च असिस्टेंट के पद पर थे. इसके बाद जब केंद्र की सत्ता पर नरेंद्र मोदी काबिज हुए, तो प्रतीक को भी गुजरात से दिल्ली बुला लिया गया. 2014 से पीएमओ में काम रहे प्रतीक को चार साल पहले 2019 में ज्वांइट सेक्रेटरी की रैंक देते हुए PMO में OSD नियुक्त किया गया था.

लाइमलाइट से दूर रहते हैं प्रतीक दोषी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी जहां प्रधानमंत्री के खासमखास अधिकारियों में गिने जाते हैं, तो वहीं वे लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहना पसंद करते हैं. वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं. वे लगभग किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं रहते और लो प्रोफाइल रखते हैं.

बेंगलुरु स्थित घर से हुई शादी
गौरतलब है कि बिना किसी वीआईपी गेस्ट और नेताओं के जमावड़े के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला की शादी ब्राह्मण रीति रिवाज से बेंगलुरु स्थित घर से संपन्न हुई. इस शादी में पहुंचे उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दिया परकला और प्रतीक को आशीर्वाद दिया. सादा शादी समारोह के दौरान देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोलकलमुरु साड़ी पहने हुए रस्में निभाती नजर आईं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...