8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपालबदमाशों ने बीजेपी नेता को बुआ कहकर बुलाया, फिर ब्लेड से काट...

बदमाशों ने बीजेपी नेता को बुआ कहकर बुलाया, फिर ब्लेड से काट दिया गाल

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने पहले बीजेपी की एक महिला नेता को बुआ कहकर बुलाया. इसके बाद उनके गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया. इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी.

ये मामला खजराना थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता सुनीता बिजली विभाग की ओर कराए जा रहे काम को देख रही थीं. इसी दौरान उनका चचेरा भाई उज्जवल वहां आया, जिससे उनका विवाद हो गया. इसका बदला लेने के लिए उज्जवल, कपिल जाटव और उसके चाचा भीम ने मिलकर हमला कर दिया.

इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया
मामूली विवाद में बदमाशों में से एक ने पहले सुनीता को बुआ कहकर बुलाया फिर गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया. इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी.

आरोपियों ने महिला के गाल पर चाकू मारा है- थाना प्रभारी
इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने महिला के गाल पर चाकू मारा है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...