12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिगुजरात दंगे वाला चैप्टर खत्म… मुगलों का जिक्र कम, NCERT की सिलेबस...

गुजरात दंगे वाला चैप्टर खत्म… मुगलों का जिक्र कम, NCERT की सिलेबस कटौती, योगेंद्र यादव बोले- हमे शर्म आती है

Published on

नई दिल्ली

एनसीईआरटी ने हाल ही में सिलेबस कटौती करने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के सिलेबस में काफी बदलाव हुआ। पॉलिटिकल साइंस के चैप्टरों में तो काफी कटौती देखने को मिली। अब कुछ लोग इसका स्वागत कर रहे हैं तो कुछ इसे राजनीति से प्रेरित भी मान रहे हैं। इसी कड़ी में योगेंद्र यादव और सुहास पालिशकर ने इन बदलावों पर नाराजगी जाहिर की है और अपना नाम वापस लेने की बात कही है।

क्यों नाराज योगेंद्र यादव?
असल में 2006-07 में पब्लिश हुईं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पॉलिटिकल साइंस की किताबों में दोनों योगेंद्र यादव और सुहास पालिशकर का जिक्र है। वे दोनों ही उन किताबों के लिए प्रमुख सलाहकार रहे हैं। लेकिन अब जब उन्हीं किताबों में इतने बदलाव किए जा रहे हैं, दोनों नाराज हैं और इस कटौती को गैर जरूरी मान रहे हैं। इसी कड़ी में दोनों की तरफ से काउंसिल को एक पत्र लिखा गया है जिसमें कई मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की गई है।

सरकार को खुश करने के लिए बदलाव?
चिट्ठी में लिखा है कि हम इस कटौती के पीछे कोई मतलब नहीं समझते हैं। जरूरत से ज्यादा कंटेंट हटा दिया गया है। उस गैप को भरने की कोशिश तक नहीं हुई है। ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि हर टेक्स्ट के पीछे एक लॉजिक होता है, जब उसे बिना सोचे-समझे काट दिया जाता है, तब टेक्स्ट का असल अर्थ ही खत्म हो जाता है। सिर्फ सत्तारूढ़ सरकार को खुश करने के लिए ये सब किया जा रहा है।

NCERT का क्या तर्क?
अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही एनसीईआरटी ने बड़े बदलाव किए थे। उन बदलावों के तहत गुजरात दंगों की जहां भी रेफरेंस थी, उन्हें हटा दिया गया, इसी तरह मुगलों का जिक्र काफी कम कर दिया गया और सामाजाकि आंदोलन वाले कई चैप्टर भी हटा दिए गए। एनसीईआरटी का तर्क रहा कि छात्रों की मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ये फैसला हुआ। इस बात पर भी जोर दिया गया कि ये बदलाव सिर्फ 2023-24 को लेकर है, ऐसे में आगे सिलेबस में और भी कई चीजें बदल सकती हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...