7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलइतनी भी क्या जल्दी है भाई, ऑस्ट्रेलिया ने मैच को मजाक बनाया,...

इतनी भी क्या जल्दी है भाई, ऑस्ट्रेलिया ने मैच को मजाक बनाया, भारत के ऑलआउट होने से पहले ही छोड़ा मैदान

Published on

लंदन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल ग्राउंड में जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में तीसरे दिन मजेदार घटना हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम इंडिया के ऑलआउट होने से पहले ही मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम जाने लगे। बाद में जब अंपायर ने मोहम्मद सिराज को नॉटआउट करार दिया तो इन कंगारू प्लेयर्स को बाउंड्री लाइन से दोबारा ग्राउंड आना पड़ा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मैदान छोड़ गए ये प्लेयर्स
दरअसल, भारत की पहली पारी के 69वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने एक तेज-तर्रार यॉर्कर मारी, जिसे मोहम्मद सिराज खेलने से पूरी तरह चूक गए। जोरदार अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी। यह भारत का आखिरी विकेट था क्योंकि इसी ओवर में ग्रीन शानदार बैटिंग कर रहे शार्दुल ठाकुर को भी निपटा चुके थे, ऐसे में मोहम्मद सिराज ने बिना देरी किए डीआरएस का सहारा लिया। इधर स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और डेविड वार्नर सरीखे प्लेयर्स रिव्यू देखे बिना ही मैदान से लौटने लगे।

ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में मैच
अंपायर ने टीवी रिप्ले के बाद मोहम्मद सिराज को नॉटआउट करार दिया तो सभी बाउंड्री लाइन से वापस लौट आए। अल्ट्राएज में साफ नजर आया कि बॉल सिराज के बल्ले को टच करते हुए निकली थी। हालांकि मिचेल स्टार्क ने अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी को आउट कर भारतीय पारी को 296 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली क्योंकि उसने स्कोरबोर्ड पर 469 रन खड़े किए थे। मैच में अभी भी ढाई दिन से ज्यादा का वक्त बाकी है, ऐसे में अब कोई चमत्कार ही भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता सकता है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...