9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालचुनाव में गोलियां चलती हैं, कमजोर उम्मीदवार टिकट ना मांगें, एमपी में...

चुनाव में गोलियां चलती हैं, कमजोर उम्मीदवार टिकट ना मांगें, एमपी में नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान

Published on

भिंड

मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने विवादित बयान दिया है। गोविंद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस भिंड में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी क्योंकि चुनाव में यहां गोलियां चलती हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को साम-दाम-दंड-भेद के साथ चुनाव की तैयारी करने की सलाह भी दी। भिंड गोविंद सिंह का गृह जिला है। शुक्रवार को शहर के संस्कृति गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसे संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने जो बात कही, उससे राज्य की सियासत में उफान आ सकता है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि भिंड जिले में चुनाव में गोलियां चलना आम है। इसलिए कांग्रेस भी कमजोर प्रत्याशियों को टिकट नहीं देगी। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतरेगी जो हर तरह से सक्षम हों। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कमजोर उम्मीदवार टिकट के लिए कोशिश भी नहीं करें।

गोविंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को साम,दाम, दंड, भेद के साथ चुनाव की तैयारी करने को कहा। सम्मेलन में भिंड जिले के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों प्रमुख पार्टियां- कांग्रेस और बीजेपी, इसकी तैयारियों में लगी हैं। दोनों ओर से बयानबाजी का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच गोविंद सिंह का ये बयान बीजेपी को कांग्रेस पर हमलावर होने का एक और मौका दे सकता है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...