9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालसिलेंडर में लीकेज की वजह से घर में लगी आग, तीन बच्चों...

सिलेंडर में लीकेज की वजह से घर में लगी आग, तीन बच्चों की जलकर मौत, शादी के माहौल में पसरा मातम

Published on

भिंड

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। दले का पुरा गांव में स्थित एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से घर में मौजूद तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार दले का पुरा में रहने वाले अखिलेश राजपूत के घर शनिवार को आगजनी की घटना हो गई। अखिलेश राजपूत के घर 17 जून को उनके छोटे बेटे सत्येंद्र की शादी है। इसलिए घर में मेहमान भी इकट्ठा हो रहे थे। घर में खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक हुई और घर में आग लग गई। इस आगजनी में अखिलेश के बड़े बेटे अरविंद के दो बच्चे भावना और कार्तिक की मौत हो गई। अखिलेश की बेटी पूजा ससुराल से अपने पिता के घर आई हुई थी। उसकी बेटी परी की भी आग से जलकर मौत हो गई।

हादसे में अखिलेश और उसकी पत्नी विमला समेत बहू मीरा और बेटी पूजा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।सिलेंडर में लीकेज की वजह से घर में लगी आग, तीन बच्चों की जलकर मौत, शादी के माहौल

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...