13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिपत्रकार पर भड़कीं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे क्षेत्र का अपमान मत करो,...

पत्रकार पर भड़कीं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे क्षेत्र का अपमान मत करो, आपके मालिक को फोन करूंगी

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पत्रकार पर भड़कतीं हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र सलोन पहुंची थी और वहां पर एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछना चाहा। लेकिन स्मृति ईरानी पत्रकार पर भड़क गईं।

पत्रकार पर भड़कीं स्मृति
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्मृति ईरानी पत्रकार से कहती हुई सुनाई दे रही हैं, “आप दैनिक भास्कर के रिपोर्टर हो लेकिन आप मेरे क्षेत्र का अपमान मत करो। अगर आप मेरे क्षेत्र का अपमान करोगे, तो मैं आपके मालिक को फोन करके कहूंगी। आपको मेरे क्षेत्र का अपमान करने का अधिकार नहीं है।” स्मृति ईरानी आगे कहती हैं, “आप बड़े रिपोर्टर होंगे लेकिन आप मेरे क्षेत्र की जनता का अपमान मत करिए। सलोन विधानसभा मेरी लोकसभा सीट का हिस्सा है और मैं अपनी जनता का अपमान नहीं सहूंगी। अब से मेरे क्षेत्र की जनता का अपमान मत करिएगा।”

कांग्रेस ने स्मृति पर साधा निशाना
वहीं वायरल वीडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी और स्मृति ईरानी पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने वीडियो को शेयर करते हुए अपने टि्वटर हैंडल से लिखा, “स्मृति ईरानी जी पत्रकार को धमका रही हैं। मालिक को फोन करके नौकरी खाने का विचार है। लगता है पत्रकार ने पूछ लिया होगा- 13 रुपए में चीनी कब मिलेगी? या गैस सिलेंडर के दाम कम कब होंगे? या बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर चुप क्यों हैं? जवाब देते न बना तो धमकी पर उतर आईं। स्मृति ईरानी जी क्योंकि आप समझना चाह रही थीं- यह मोहब्बत नहीं है।”

वहीं कांग्रेस के ट्वीट का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि बताइए पूर्व सांसद (राहुल गांधी) कब डिबेट के लिए आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “हे दिव्य प्राणी धन्य हुँ पुनः दर्शन पाके। अमेठी की जनता से बदतमीज़ी ना करें ये अनुरोध था जो शायद आप ना समझें। आप अमेठी की जनता का अपमान सह सकते हैं , मैं नहीं। जहां तक सवालों का विषय है तो बतायें पूर्व सांसद से कब डिबेट करनी है? चीनी क्या आटे दाल का भी भाव बता दूँगी।”

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...