7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलशुभमन गिल को गलत तरीके से दूसरी पारी में कैच आउट करार...

शुभमन गिल को गलत तरीके से दूसरी पारी में कैच आउट करार दिया गया, दर्शक चिल्लाए चीटर-चीटर

Published on

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच में कंगारू टीम ने चौथी पारी में भारत को जीत के लिए 444 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। भारत के लिए दूसरी पारी में ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल आए और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी भी हुई। दोनों अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे, लेकिन इस पार्टनरशिप को स्कॉट बोलैंड ने तोड़ा जब उन्होंने शुभमन गिल को कैच आउट करवा दिया।

अंपायर ने दिया गलत फैसला
शुभमन गिल दूसरी पारी में 2 चौकों की मदद से 18 रन पर खेल रहे थे और उसी वक्त बौलेंड की एक गेंद शुभमन गिल के बल्ले का एज लेती हुई गली में खड़े कैमरन ग्रीन के पास चली गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। फैसला तीसरे अंपायर के पास गई और तीसरे अंपायर ने ज्यादा समय ना लेते हुए गिल को आउट करार दिया। रिप्ले में साफ तौर पर दिख रहा था कि जब ग्रीन कैच पकड़ रहे थे तब दो ऊंगलियां गेंद के नीचे थी, लेकिन जब वो गेंद उठा रहे थे तब गेंद फील्ड पर टकराती हुई दिख रही थी।

भज्जी, गावस्कर और दीपदास गुप्ता ने फैसले का किया विरोध
शुभमन गिल को गलत तरीके से आउट होने का हरभजन सिंह और दीपदास गुप्ता ने विरोध किया। भज्जी ने कहा कि जब आपके पास तकनीक है तो उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए था और तीसरे अंपायर ने ठीक के इस कैच को जज नहीं किया और गिल को गलत आउट करार दिया। वहीं दीपदास गुप्ता ने भी कहा कि गिल को गलत तरीके से आउट दिया गया और इस फैसले को सोचसमझ कर लिया जाना चाहिए था। अंपायर ने अपना फैसला सुनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लिया और ये बहुत ही गलत हुआ।

गावस्कर ने भी इस कैच पर सवाल उठाए और कहा गिल को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था। गिल को गलत आउट दिए जाने पर रिकी पोंटिंग ने भी सवाल उठाया और कहा कि क्या गेंद ने मैदान को छू लिया था। वहीं कुमार संगकारा ने गिल को नॉट आउट करार दिया और अंपायर के फैसले को गलत कहा। रवि शास्त्री ने इस विवादास्पद कैच पर सवाल उठाए और कहा कि क्या कैच पकड़ने के बाद गेंद लुढ़क गई थी।

सहवाग ने ट्वीट कर अंपायर के फैसले को गलत करार दिया
पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अंपायर के फैसले को गलत करार दिया और ट्वीट कर लिखा कि अंपायर ने आंखों पर पट्टी बांधकर ये फैसला लिया। अंपायर द्वारा गलत फैसला दिए जाने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने चीटmर-चीटर की आवाज लगानी शुरू कर दी। दर्शकों को भी साफ तौर पर दिख रहा था कि अंपायर के द्वारा गलत फैसला दिया गया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...