6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलजीत के जश्न में डूबी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत को हराकर खुशी से...

जीत के जश्न में डूबी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत को हराकर खुशी से कैसे झूम रहे कंगारू

Published on

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हरा दिया। टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार WTC का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से जीत के जश्न में डूब गई।

पहले दिन से टीम इंडिया की हालत हो गई थी खराब
मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि उनका फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 469 रन टांग दिए। यहीं से टीम इंडिया की हालत खराब होनी शुरू हो गई थी।

भारत को मिला था 444 रनों का लक्ष्य
मैच के चौथी पारी में टीम इंडिया के सामने चैंपियन बनने के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पांचवें दिन लंच ब्रेक से पहले ही पूरी भारतीय टीम 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 209 रन से अपने नाम कर लिया।

सिराज के रूप में गिरा भारत का आखिरी विकेट
भारतीय टीम का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा। इस विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खेमे खुशी की लहर दौड़ गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।

पहली पारी में 296 पर सिमट गई थी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 469 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 296 रन ही बना सकी थी, जिसके ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई थी।

दूसरी बार फाइनल हारी है टीम इंडिया
WTC फाइनल में टीम इंडिया के टॉप ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के पूरी तर से फीके नजर आए। यही कारण है कि दूसरी पारी में भी भारतीय टीम ने सिर्फ 234 रन पर सिमट गई और उसे लगातार दूसरी हार WTC के फाइनल में हार मुंह देखना पड़ा।

पत्नी और बच्चों के साथ नजर आए उस्मान ख्वाजा
WTC फाइनल में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जीत की जश्न में शामिल हुए। हालांकि उस्मान ख्वाजा का फाइनल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...