6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलझुके कंधे, निराश चेहरे और साफ दिखता गम, हार से यूं हताश...

झुके कंधे, निराश चेहरे और साफ दिखता गम, हार से यूं हताश हो गए भारतीय खिलाड़ी

Published on

भारतीय टीम के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले को आसानी से 209 रनों से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया वैसे तो काफी सपने लेकर इंग्लैंड पहुंची थी। पूरी तरह तैयार होने की बात कही जा रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया मैच के हर मोर्चे पर भारी साबित हुए। ऐसे में टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 10 साल का इंतजार और लंबा हो गया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी निराश दिखे।

विराट ने गदा को देखा भी नहीं
टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली टीम को आईसीसी ट्रॉफी के रूप में गदा देती है। पुरस्कार समारोह के दौरान जब विराट कोहली स्टेज के गुजरे तो उन्होंने वहां रखी गदा की तरफ देखा भी नहीं।

चेहरे पर साफ दिखी निराशा
विराट कोहली समेत भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी। आईसीसी ट्रॉफी में टीम लगातार नॉकआउट में जाकर हार जा रही है। 2013 में आखिरी बार इंग्लैंड में ही भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

रोहित के चेहरे से हंसी गायब
रोहित शर्मा जब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते हैं तो उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है। वह कुछ न कुछ ऐसा बोल देते हैं जिससे सभी हंस पड़ते हैं। लेकिन फाइनल में हार के बाद ऐसा नहीं हुआ। उनके चेहरे से सहीं गायब थी और निराशा साफ दिख रही थी।

रहाणे ने पकड़ा सिर
भारतीय टीम की हार वैसे तो विराट कोहली के विकेट के साथ ही पक्की हो गई थी। लेकिन अजिंक्य रहाणे ने एक छोर संभालकर रखा था। मिचेल स्टार्क की गेंद पर वह करारा प्रहार करने की कोशिश में आउट हुए। आउट होने के बाद रहाणे ने सिर पर हाथ रख लिया। क्योंकि उन्हें पता था कि आखिरी उम्मीद खत्म हो गई है।

आखिरी विकेट लायन ने लिया
भारतीय पारी का आखिरी विकेट नाथन लायन ने लिया। उन्होंने मोहम्मद सिराज को आउट किया। आउट होने के बाद सिराज और नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े शमी एक दूसरे को देखने लगी तो ऑस्ट्रेलिया की टीम खुशी में झूम उठी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...