30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedकंगना ने पोस्ट में किया बॉलीवुड के 'दुर्योधन' और 'शकुनि' का जिक्र,...

कंगना ने पोस्ट में किया बॉलीवुड के ‘दुर्योधन’ और ‘शकुनि’ का जिक्र, ऋतिक से जुड़ा है मामला

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने फॉम में आई हुई हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने विचार रकने से वह पीछे नहीं हट रही हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ की घोषणा की थी. उसमें बताया था कि वह फिल्म में ‘राम’ रणबीर कपूर को बनाएंगे और आलिया भट्ट ‘सीता’ बनेंगी. इसके अलावा रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार नजर आएगा.

इसके लिए कंगना ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि कैसा कलयुग आ गया है. न जाने किस तरह के एक्टर्स एतिहासिक फिल्मों में लिए जा रहे हैं. अब इस बार जो कंगना ने पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने ऋतिक रोशन संग उनकी लड़ाई में कूदे कुछ एक्टर्स-डायरेक्टर्स की क्लास लगाई है.

कंगना ने शेयर की पोस्ट
कंगना ने लिखा है- बीते दिन जो मैंने पोस्ट शेयर की थी, उसके आगे की ही कहानी मैं आपको आज बताने जा रही हूं. इंडस्ट्री में ‘दुर्योधन’ और ‘शकुनि’ की जोड़ी सबसे खराब है. खुद को ये दोनों फिल्म इंडस्ट्री के गॉसिप मिनिस्टर कहते हैं, जबकि दोनों ही जलनखोर और इनसिक्योर इंसान हैं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री यह बात जानती है. ये दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के पीछे रहे. इन दोनों ने ही उसको यह सब करने के लिए उकसाया था. इन दोनों ने मिलकर मेरे बारे में भी बहुत कुछ खराब बोला. फैलाया. इससे पहले ये दोनों मेरी पर्सनल लाइफ में इनटरफियर करते रहे और करियर में मुझे हैरेस करते रहे.

“जब मैंने मेरे खिलाफ हो रही चीजों को लेकर पब्लिक में खुलकर बोला तो ये दोनों कुछ समय के लिए चुप बैठ गए. मैं आज जहां हूं, शायद खराब स्थिति में हो सकती हूं, पर मैं आज यह वचन लेती हूं कि जिस दिन भी मैं पावर में आई, इन दोनों की इनलीगल चीजों के बारे में खुलासा करूंगी. किस तरह के डार्क वेब, हैकिंग और इललीगल चीजों में ये दोनों हैं, मैं सबकुछ बताऊंगी. इतना कुछ है इन दोनों के बारे में कि दोनों जेल तक जा सकते हैं.”

“आप सभी लोगों का शुक्रिया. इतनी शांति से आप लोग मेरी बात सुन रहे हो. पढ़ रहे हो. आज के समय में दोनों के करियर नीचे की ओर जा रहे हैं तो दोनों अचानक से अपनी पर्सनल लाइफ पर गौर करने लगे. इससे पहले दोनों के साथ काम करने में भी बहुत मुश्किलें लोगों को झेलनी पड़ती थीं. आज के समय में सोशल मीडिया ही न्यूज का एकमात्र जरिया है जो लोगों तक सिर्फ सच्चाई पहुंचा रहा है. इंटरनेट के जरिए मैं खुलकर अपनी बात रख पा रही हूं. मेरे शब्दों का हेर-फेर नहीं होता. वरना इन लोगों ने मुझे नीचा गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.”

कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट में किसी एक्टर-डायरेक्टर का नाम तो नहीं लिया. सिर्फ निशाना साधा है. हालांकि, जो लोग समझदार हैं, वे समझ गए होंगे कि आखिर कंगना किन दो लोगों के लिए यह सब लिख रही हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...