6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलचैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बरसात, टीम इंडिया को भी मिले...

चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बरसात, टीम इंडिया को भी मिले करोड़ों

Published on

लंदन,

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (IPL) के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लंदन के ओवल मैदान में खेले गए मुकाबले के पांचवें दिन भारत को जीत के लिए कुल 280 रनों की जरूरत थी, लेकिन उसके बाकी के सात विकेट लंच से पहले ही गिर गए.

इस हार के साथ ही भारतीय टीम का WTC खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया है. साल 2021 में साउथम्पटन में खेले गए WTC के पहले सीजन के फाइनल मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से हरा दिया था. उस मैच में कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा के हाथों में था. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार WTC का टाइटल जीता है.

भारत को मिले इतने करोड़ रुपये
WTC में शामिल टीमों के लिए आईसीसी की ओर से प्राइज मनी का पहले ही ऐलान कर दिया गया था. आईसीसी ने 9 टीमों के बीच 31 करोड़ से अध‍िक की इनाम राश‍ि बांटी है. विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 13.2 करोड़ रुपये) रुपये मिले हैं. वहीं उपविजेता रही टीम इंडिया को इनामी राशि के तौर पर 8 लाख डॉलर (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) प्राप्त हुए.

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 टेबल में तीसरा स्थान हासिल करने के लिए 450,000 डॉलर (लगभग 3.72 करोड़ रुपये) मिले. वहीं चौथे स्थान पर रही इंग्लैंड को 350000 डॉलर (लगभग2.89 करोड़ रुपये) प्राप्त हुए. जबकि पांचवें नंबर पर रही श्रीलंकाई टीम को लगभग 1.65 करोड़ ($200,000) रुपए मिले. इसके अलावा WTC में नंबर-6 पर रही न्यूजीलैंड, नंबर 7 पर रही पाकिस्तान, नंबर आठ पर रही वेस्टइंडीज और नौवें नंबर पर ही बांग्लादेश को लगभग 82 लाख रुपए ($100,000) प्राप्त हुए.

WTC की प्राइज मनी
1. ऑस्ट्रेलिया- 13.2 करोड़ रुपए
2. भारत- 6.5 करोड़ रुपए
3. साउथ अफ्रीका- 3.72 करोड़ रुपए
4. इंग्लैंड- 2.89 करोड़ रुपए
5. श्रीलंका- 1.65 करोड़ रुपए
6. न्यूजीलैंड- 82 लाख रुपए
7. पाकिस्तान- 82 लाख रुपए
8. वेस्टइंडीज- 82 लाख रुपए
9. बांग्लादेश- 82 लाख रुपए

WTC फाइनल मैच का हाल
ऑस्ट्रेलियाई टीम – पहली पारी: 469, दूसरी पारी: 270/8 (घोषित)
भारतीय टीम – पहली पारी: 296, दूसरी पारी: 234

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...