6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलटीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को मिली धीमे ओवर की 'बड़ी' सजा, ट्वीट...

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को मिली धीमे ओवर की ‘बड़ी’ सजा, ट्वीट पर फंस गए शुभमन

Published on

ओवल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 209 रनों से हारने के बाद रोहित शर्मा की टीम के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। पूरी भारतीय टीम पर अब आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया है। आईसीसी ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम का धीमी ओवर गति की वजह से पूरा मैच फीस काट लिया गया। रोहित एंड कंपनी को लक्ष्य से पांच ओवर कम फेंके, जिसकी वजह से उनपर कार्रवाई हुई है।

ऑस्ट्रेलिया की भी धीमी ओवर गति
भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को भी धीमी ओवर गति के लिए फाइन किया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम निर्धारित समय में 4 ओवर कम डाले थे। इसके लिए टीम के खिलाड़ियों का 80 प्रतिशत मैच फीस काट लिया गया है। भारतीय कप्तान रोहित और ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने अपनी गति मान ली। इसकी वजह से कोई सुनवाई नहीं हुई।

गिल पर भी लगा जुर्माना
इसके अलावा भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस तरह गिल का कुल जुर्माना 115 प्रतिशत हो गया। गिल ने भारत की दूसरी पारी में विवादित तरीके से आउट दिया गया था। कैमरून ग्रीन ने स्लिप में उनका कैच लिया था। थर्ड अंपायर ने कैच को सही मानकर गिल को आउट करार दिया। इस फैसले पर अपनी नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। इसके साथ ही गिल को एक डिमेरिट पॉइंट भी दे दिया गया है।

शुभमन गिल को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करते पाया गया। यह एक इंटरनेशनल मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी करने से संबंधित है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...