10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeखेलIPL के पैसों से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट अहम... स्टार्क की इस बात...

IPL के पैसों से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट अहम… स्टार्क की इस बात पर भारतीय क्रिकेटर्स को शर्म आनी चाहिए

Published on

लंदन

‘पैसे तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन WTC फाइनल रोज-रोज नहीं आता। ऐसे आईसीसी टूर्नामेंट के लिए आईपीएल के करोड़ों रुपये कुर्बान।’ ये मानना है ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों की बखिया उधेड़कर रखी दी। दोनों पारियों में 2-2 विकेट झटके। स्टार्क के इस बयान से आप भी इत्तेफाक रखेंगे! शत प्रतिशत, यही सोच रहे होंगे कि स्टार्क ने जो कहा, एकदम ठीक कहा। अब जिस देश में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता हो, वहां आईसीसी ट्रॉफी का 10 साल लंबा सूखा दिल कचोटता है। फैंस अब इस हार का ठीकरा इंडियन प्रीमियर लीग पर फोड़ रहे हैं। कह रहे हैं कि आईपीएल से मिलने वाले पैसों ने हमारे प्लेयर्स का दिमाग खराब कर दिया। खिलाड़ियों पर देश के लिए नहीं बल्कि पैसों के लिए खेलना का आरोप लग रहा है।

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रिकॉर्ड 444 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में हमारे रणबांकुरे पांचवें दिन पहले ही सेशन में निपट गए। भारतीय टीम के हाथ से लगातार दूसरी बार WTC फाइनल की ट्रॉफी फिसल गई। भारतीय क्रिकेट के शर्मनाक हार की कहानी तो आपने खूब सुन ली होगी, चलिए आपको तफसील से पहले ये बताते हैं कि मिचेल स्टार्क ने कहा क्या?

मौजूदा दौर के बेस्ट तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क की माने तो उनके लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोपरि है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में युवा क्रिकेटर भी ऐसा ही सोचेंगे। स्टार्क के कई साथी खिलाड़ी आईपीएल, बिग बैश समेत दुनिया की शीर्ष टी-20 लीगों में खेल रहे हैं, लेकिन स्टार्क इस मोह से दूर रहे हैं। उन्होंने ‘ द गार्जियन’ से कहा, ‘मुझे आईपीएल अच्छा लगा और यार्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना भी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है। मुझे इसका कोई मलाल नहीं। पैसा आता-जाता रहेगा, लेकिन मुझे जो मौके मिले, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं।’

स्टार्क ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल खेला था । उन्होंने कहा,‘मैं फिर आईपीएल खेलना चाहूंगा, लेकिन मेरा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा खेलना है, फॉर्मेट चाहे जो हो।’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...