10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेल'विराट ने खुद फैसला किया था...', कोहली के साथ कप्तानी विवाद पर...

‘विराट ने खुद फैसला किया था…’, कोहली के साथ कप्तानी विवाद पर बोले सौरव गांगुली

Published on

नई दिल्ली,

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लंदन के ओवल मैदान में खेले गए मुकाबले के भारत को जीत के लिए 444 रनों की जरूरत थी, लेकिन उसकी पूरी टीम पांचवें दिन लंच के पहले 234 रनों पर ही सिमट गई. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का आईसीसी खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया. भारत ने आखिरी बार साल 2013 में किसी आईसीसी खिताब पर कब्जा किया था.

हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने आजतक को खास इंटरव्यू दिया. गांगुली ने इस दौरान विराट कोहली के साथ हुए कप्तानी विवाद पर भी बात की. गांगुली ने कहा कि विराट कोहली ने खुद ही साउथ अफ्रीका सीरीज की समाप्ति के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी. गांगुली ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की भी तारीफ की.

गांगुली ने कहा, ‘अभी बोलने का कोई फायदा नहीं है. हमलोग विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर तैयार (prepare) नहीं थे. ये उनका फैसला था. उस समय तो किसी को कप्तान बनाना था. रोहित शर्मा उस समय बेस्ट विकल्प थे. मेरा रोहित के ऊपर काफी भरोसा है. पांच बार आईपीएल जीतना बड़ी चीज है. रोहित अब भी बतौर कप्तान बेस्ट ऑप्शन हैं.’

WTC फाइनल मैच में हार को लेकर कही ये बात
गांंगुली ने WTC फाइनल में हार को लेकर कहा, ‘हमने उम्मीद जताई थी कि भारत जीतेगा. इंग्लैंड में हमने जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने उसके घर में ऐतिहासिक सीरीज जीती थी, तब मैं बीसीसीआई प्रेसिडेंट थे. भारत इस फाइनल मैच में पहले दिन लंच और चाय के सेशन के बीच काफी पीछे चला गया. भारत ने फाइनल मैच में रिस्क नहीं लिया. भारत के दिमाग में ये था कि वह चौथी पारी में 250-300 रनों का टारगेट बना लेगा. इस टीम में जीतने का काबिलियत है और ये बार-बार नहीं हारेंगे. भारत को बिना डर के क्रिकेट खेलने की जरूरत है. राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को इस पर गौर करना होगा.’

क्या था गांगुली-कोहली के बीच विवाद?
टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले विराट कोहली ने ऐलान किया था कि वह टू्र्नामेंट के बाद सबसे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे. तब कोहली ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी जारी रखना चाहते हैं, लेकिन बीसीसीआई नहीं चाहती थी कि वनडे और टी20 फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हो. ऐसे में विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी ले ली गई थी.

फिर साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत से विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला खुलासा किया था. कोहली ने कहा था, ‘जब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का चयन हो रहा था तब मुझे मीटिंग में बुलाया गया. सेलेक्टर्स के साथ तो टेस्ट टीम पर बात हुई थी लेकिन मीटिंग समाप्त होने के समय बताया कि मुझे वनडे कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया है. सेलेक्टर्स के फैसले पर मैंने हामी भर दी.’

इसके साथ ही टी20 कप्तानी छोड़ने को लेकर विराट ने कहा था, ‘जब मैंने ये फैसला लिया तो बीसीसीआई को जानकारी दी. तब इस फैसले को सही तरीके से लिया गया था. मुझसे किसी ने यह नहीं कहा कि मैं टी20 कप्तान बना रहूं. मैंने यह कहा था कि वनडे और टेस्ट की कप्तानी जारी रखना चाहता हूं.’

बाद में सौरव गांगुली ने कप्तानी विवाद को लेकर कहा था, ‘मैंने कोहली से टी20 कप्तानी जारी रखने का आग्रह किया, लेकिन उसने कप्तानी जारी रखने से इनकार कर दिया. साथ ही, गांगुली ने यह भी कहा था कि वनडे कप्तानी को लेकर कोहली से बातचीत की गई थी और उन्होंने फैसले को स्वीकार कर लिया था.’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...