10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलनकली है टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस, हरभजन सिंह ने तो BCCI की...

नकली है टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस, हरभजन सिंह ने तो BCCI की बैंड बजाकर रख दी

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया जब इंग्लैंड पहुंची थी तो वह आत्मविश्वास से लबालब नजर आई थी। आत्मविश्वास में होने का कारण भी स्पष्ट था। हाल ही में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग में उसके शीर्ष बल्लेबाजों शुभमन गिल और विराट कोहली ने जोरदार बल्लेबाजी की थी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिछले करीब दो महीनों से इंग्लैंड में थे और काउंटी क्रिकेट में खूब रन बना रहे थे। आत्मविश्वास की एक और सबसे बड़ी वजह वह सीरीज जीत थी जो उसने इसी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर पिछली टेस्ट सीरीज में हासिल की थी। हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के इस आत्मविश्वास को फेक कॉन्फिडेंस (नकली आत्मविश्वास) का नाम दिया है।

भारत में खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में

टेस्ट कुल ओवर भारतीय पेसर्स मैच चला रिजल्ट
नागपुर टेस्ट 96.2 21.3 तीन दिन भारत जीता
दिल्ली टेस्ट 109.5 26.4 तीन दिन भारत जीता
इंदौर टेस्ट 95.2 13 तीन दिन ऑस्ट्रेलिया जीता
अहमदाबाद टेस्ट 245.3 69 पांच दिन ड्रॉ

स्पिन फ्रेंडली पिच के बादशाह

स्पिन फ्रेंडली पिच के बादशाह
डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की हार के बाद इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने वो मुद्दे उठाए जिसकी चर्चा कम ही होती है। हरभजन ने कहा कि भारत की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर तीन दिन के भीतर खत्म होने वाले टेस्ट मैच खेल कर बड़े मुकाबलों की तैयारी नहीं की जा सकती। हरभजन ने कहा, ‘आप उन खराब विकटों पर जहां पर ढाई दिन का मैच होता है, जहां पहली गेंद से ही बॉल टर्न लेने लगती है वहां पर मैच खेलकर और जीतकर आप अपने आप को फेक कॉन्फिडेंस नहीं दे सकते। मुझे माफ कीजिए। आपको पांच दिन तक मेहनत करने की आदत डालनी होगी। आप मेहनत करके आएंगे तो आप बड़े मैचों के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार पाएंगे। टीम इंडिया के फास्ट बोलर्स इंडिया में बोलिंग ही नहीं करते। स्पिनर पहले ही ओवर से आते हैं। मुझे लगता है कि हमें किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले बहुत चीजों को ध्यान में रखना होगा और बहुत चीजें सुधारनी होंगी।’

घर पर जीतकर पहुंचे फाइनल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारत ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेली थी। चार टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज स्पिनिंग ट्रैक पर खेली गई, जहां भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (25 विकेट), रविंद्र जडेजा (22 विकेट) और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (22 विकेट) सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में शीर्ष तीन गेंदबाज रहे। इस टेस्ट सीरीज के टेस्ट मैचों की पहली पारी में तो पेसर्स को कुछ ओवर्स करने को भी मिले, लेकिन दूसरी पारी में उनके हिस्से के ओवर्स दहाई में भी नहीं पहुंचे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...