23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण में हो रहा घटिया निर्माण, सीएम...

भेल क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण में हो रहा घटिया निर्माण, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

Published on

भोपाल

चुनावी वर्ष में भेल क्षेत्र में सड़कों की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था का कार्य जोरों पर है। लगभग पूरे भेल क्षेत्र में सड़कोंं के निर्माण को लेकर करोड़ों रूपयों के कार्य चल रहे है। दूसरी ओर भेल क्षेत्र के वार्ड 57 में एक सीसी सड़क मुसीबत का सबब बनती जा रही है। यहां सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने और सड़क किनारे नाली नहीं बने होने से सड़क परेशानी का कारण बन गई है। इससे बारिश की दिनों में सड़क का पानी सीधे लोगों में घरों में घुसने लगेगा और परेशानी बढऩे लगेगी।

इससे चिंतित रहवासियों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में कर दी है। रहवासियों का साफ-साफ कहना है कि सड़क से परेशानी और बढ़ सकती हैै। यहां सोचने वाली बात तो यह भी है कि करीब एक किमी से ज्यादा की सीसी सड़क बनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इंजीनियर और ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सड़क का निर्माण करा रहे है जिसमें सड़क बनने से पहले ही साइड से गिट्टियां निकल रही है।

ठेकेदार खुद भाजपा का पदाधिकारी है इसलिए सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रसूख के चलते सड़क निर्माण में खुलेआम धांधली की जा रही है। जानकारों की मानें तो यहां सड़क को कोई औचित्य ही नहीं है जब तक कि नाली नहीं बनती तब सड़क का कोई मतलब ही नहीं बनता बल्कि यह सड़क मुसीबत का कारण बनेगी। बारिश के मौसम में यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष का व्याप्त है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...