12.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorized25 महीने का इंतजार, आ गईं मोदी सरकार के लिए लगातार 3...

25 महीने का इंतजार, आ गईं मोदी सरकार के लिए लगातार 3 अच्छी खबरें

Published on

नई दिल्ली,

जून के महीने में मोदी सरकार के लिए तीन शानदार खबर आई है. तीनों खबरें इस बात को साबित करती हुई नजर आ रही हैं कि देश की इकोनॉमी सही पटरी पर दौड़ रही है. बीते दिन खुदरा महंगाई दर के आए आंकड़े राहत देने वाले हैं. इसके अलावा देश की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ने नई ऊंचाई हासिल की. साथ ही देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP) में भी उछाल दर्ज की गई है.

खुदरा महंगाई दर
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. देश में खुदरा महंगाई दर सालाना आधार पर 25 महीने के निचले स्तर 4.25 फीसदी पर आ गई है. अप्रैल के महीने में खुदरा महंगाई दर 4.70 फीसदी पर थी. खुदरा महंगाई दर में लगातार आ रही गिरावट इस बात को साबित कर रही है इसे नियंत्रण करने को लेकर रिजर्व बैंक द्वारा की कोशिशें कामयाब हुई हैं.

25 महीने के निचले स्तर पर महंगाई दर
खाद्य एवं ईंधन प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई गिरावट की वजह खुदरा महंगाई दर घटकर 25 महीने के निचले स्तर पर आई है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में खुदरा महंगाई दर 4.25 प्रतिशत रही, अप्रैल, 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर है. अप्रैल, 2021 में खुदरा महंगाई दर 4.23 प्रतिशत पर थी.

औद्योगिक उत्पादन
इकोनॉमी के मोर्चे पर सरकार के लिए दूसरी अच्छी खबर औद्योगिक उत्पादन का डेटा है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने के दौरान देश के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में बढ़ोतरी (IIP Growth Rate) हुई है. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.2 फीसदी रही है. इससे पहले मार्च महीने में ये ग्रोथ रेट सिर्फ 1.6 फीसदी रहा था.

GDP ग्रोथ
भारतीय इकोनॉमी ने 2023 में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है. देश की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ने 3.75 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को छू लिया है. सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ऑफिस ने ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी. साल 2014 के बाद देश की जीडीपी लगभग दो ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची है.

इन दोशों से आगे निकली भारत की जीडीपी
मौजूदा प्राइस के लिहाज से भारत की जीडीपी 3,737 अरब डॉलर है. अगर विकसित देशों के साथ तुलना करें तो भारत की जीडीपी अमेरिका (26,854 अरब डॉलर), चीन (19,374 अरब डॉलर), जापान (4,410 अरब डॉलर) और जर्मनी की जीडीपी (4,309 अरब डॉलर) से कम है. मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी ब्रिटेन (3,159 अरब डॉलर), फ्रांस (2,924 अरब डॉलर), कनाडा (2,089 अरब डॉलर), रूस (1,840 अरब डॉलर) और ऑस्ट्रेलिया (1,550 अरब डॉलर) से अधिक है.

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...