30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized26 जून को पटरी पर दौड़ने वाली हैं 5 और वंदे भारत...

26 जून को पटरी पर दौड़ने वाली हैं 5 और वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी, जानें रूट्स

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेल लगातार नई वंदे भारत ट्रेनों को चलाता जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत पटरी पर दौड़ रही हैं। अब जल्द ही एक-दो नहीं बल्कि पांच वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। पांच नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होने जा रही है। दरअसल रेलवे 26 जून से पांच और मार्ग पर पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। ओडिशा में दो जून को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह पहली शुरुआत है। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गयी थी । रेलवे सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत करने की उम्मीद है।

इन रूट्स पर होगी शुरुआत
रेलवे सूत्रों ने बताया कि जिन पांच मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा, उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है। रेल मंत्रालय ने ओडिशा त्रासदी के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया था। यह पहला मौका है जब पांच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक ही दिन शुरू होगा।

वंदे भारत की कितनी है स्पीड
भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा कर रहा है। अपनी रफ्तार और आधुनिक तकनीक के लिए चर्चा में रहने वाली वंदे भारत ट्रेन देश के अलग-अलग रुटों पर चलती है। हाल ही में वंदे भारत ट्रेन को लेकर नई जानकारी सामने आई। दावा किया जाता रहा है कि 180 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की औसत स्पीड 83 किमी प्रति घंटा है। बीते दिनों एक आरटीआई से इसकी जानकारी सामने आई थी। सबसे तेज वंदे भारत फिलहाल नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...