10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized'CBI सुशांत सिंह राजपूत केस को धीरे-धीरे मार देना चाहती है', बोले...

‘CBI सुशांत सिंह राजपूत केस को धीरे-धीरे मार देना चाहती है’, बोले एक्टर की फैमिली के वकील

Published on

आज ही के दिन 14 जून साल 2020 को बॉलीवुड को दहला देने वाली खबर गूंज उठी। दोपहर खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे। कहा गया कि उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। लेकिन, जैसे-जैस वक्त बीतने लगा सुशांत के मौत की गुत्थी भी उतनी ही उलझने लगी। ये मामला अब आत्महत्या से अलट मर्डर वाले एंगल पर घूम गया। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बेटे की मर्डर की आशंका जताई और इसे लेकर उन्होंने केस भी दायर किया। इसके बाद आखिरकार सुशांत का केस सीबीआई के हाथ सौंप दिया गया। अब सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली की तरफ से एक्टर का केस लड़ने वाले वकील विकास सिंह ने सीबीआई पर आरोप लगाया है और कहा है कि एजेंसी इस केस को धीरे-धीरे मारना चाहती है।

इस जांच एजेंसी के रिपोर्ट्स बताते हैं कि एक्टर की मौत की वजह सुसाइड है, लेकिन तीन साल तक जांच के बावजूद इस केस में उन्हें अब तक कुछ भी पुख्ता नहीं मिला है। एक्टर की फैमिली केस और सीबीआई की जांच को लगातार फॉलो कर रही है, लेकिन एक्टर के वकील का दावा है कि मुंबई पुलिस ऑलरेडी डैमेज कर चुकी है।

सीबीआई जता चुकी है आशंका कि एक्टर ने सुसाइड किया होगा
पिछले साल हॉस्पिटल टीम के एक सदस्य ने दावा किया था कि एक्टर का मर्डर हुआ था। एक्टर की बहन, शेखर सुमन जैसे कई और लोगों ने उनकी मौत के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। सीबीआई ने अपनी शुरुआती जांच में इस बात पर आशंका जताई कि उनकी मौत संभवत: सुसाइड का ही मामला लगती है, लेकिन इतने वक्त में एजेंसी को कुछ भी फाइनल रिपोर्ट नहीं मिल पाया है।

कहा- मुंबई पुलिस ऑलरेडी एक तरह से केस को डैमेज कर चुकी
एक्टर की फैमिली के वकील विकास सिंह ने ETimes से इस बारे में बातचीत की है। हालांकि, विकास सिंह इस वक्त जर्मनी में हैं, जहां से उन्होंने केस को लेकर अपडेट देते हुए कहा, ‘सीबीआई सुशांत के केस को स्लो डेथ देना चाहती है। बस फिलहाल के लिए यही एक अपडेट है।’ जब ईटाइम्स ने विकास सिंह से सुशांत की फैमिली के बारे में पूछा कि वो इस केस को लेकर क्या सोच रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘परिवार के पास कुछ भी नहीं है। सबकुछ जांच एजेंसी के हाथ में ही है और मुंबई पुलिस ऑलरेडी एक तरह से केस को डैमेज कर चुकी है। ‘

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...