7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालबेटी बोलती रही पापा दादी को मत मारो... कलयुगी बेटे ने बूढ़ी...

बेटी बोलती रही पापा दादी को मत मारो… कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को पहले थप्‍पड़ मारा फिर पेट में मारी लात, वीडियो वायरल

Published on

इंदौर

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर में बूढ़ी मां को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बेटा अपनी ही मां के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी पिटाई कर रहा है। मां के गाल पर पहले थप्पड़ मारता है फिर हाथ से धक्का देकर दूर धकेल देता है। मां पास आती है तो बेटा पेट में जोर से लात मारता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता बरती और पीड़ित बुजुर्ग मां को थाने बुलाया, हालांकि बेटे की इस करतूत के बाद भी बुजुर्ग मां ने अपने बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

दरअसल, मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर का है जहां रहने वाले सुरेश वर्मा ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बेटा अपनी ही मां के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी पिटाई कर रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी मां के गाल पर पहले जोरदार थप्पड़ मारता है फिर हाथ से धक्का देकर दूर धकेल देता है। मां पास आती है तो बेटा पेट में जोर से लात मारता है।

बेटी बोलती रही, पापा दादी को मत मारो…
19 सेकंड के इस वीडियो में पोती घर के अंदर से आकर कहती है दादी को मत मारो और फिर पिता का हाथ पकड़कर ले जाती है। वहीं रहवासियों का कहना है कि सुरेश मंगलवार रात को मोहल्ले की महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, तभी उसकी मां ने उसे ऐसा नहीं करने को कहा था। इसी दौरान सुरेश ने उसकी मां की भी पिटाई कर दी। यह वीडियो पड़ोसियों ने ही बनाकर वायरल किया है।

मां ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई कराने से किया इंकार
चंदन नगर पुलिस ने इस मामले में गंभीरता बरती और पीड़ित बुजुर्ग मां को थाने बुलाया, हालांकि बेटे की इस करतूत के बाद भी बुजुर्ग मां ने अपने बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर इस तरह की कोई भी शिकायत प्राप्त होगी तो गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...