10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलइंग्लैंड जाकर 5 टेस्ट की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ECB ने किया...

इंग्लैंड जाकर 5 टेस्ट की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ECB ने किया ऐलान

Published on

लंदन,

भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में हारी है. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों से करारी शिकस्त मिली है. इस खिताबी मुकाबले के ठीक बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को एक नई सीरीज का ऐलान कर दिया है.दरअसल, ECB ने 2025-2031 के बीच 7 साल के चक्र के लिए अपनी पुरुष और महिला टीम के घरेलू कैलेंडर की घोषणा की. इसके तहत बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम 2025 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, तब 5 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी.

इन 5 वेन्यू पर खेली जाएगी टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच सीरीज के सभी टेस्ट मैच क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला लॉर्ड्स, प्रतिष्ठित ओवल, तेजी गेंदबाजी के अनुकूल हेडिंग्ले, एजबेस्टन और ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे. ECB के CEO रिचर्ड गोल्ड ने कहा, ‘अगले 7 सालों के कार्यक्रम की घोषणा करके हम स्थलों को दीर्घकालिक निश्चितता भी दे रहे हैं, ताकि वे स्टेडियम में सुधार और बेहतर प्रशंसक अनुभव में स्थायी रूप से निवेश कर सकें.’

2029 की टेस्ट सीरीज के वेन्यू भी हुए तय
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम्स (FTP) के अनुसार भारतीय टीम जून 2025 में 5 टेस्ट के लिए इंग्लैंड का दौरा करने के लिए तैयार है. ईसीबी ने विज्ञप्ति में कहा कि पटौदी ट्रॉफी के लिए ये मुकाबले लॉर्ड्स, द ओवल (दोनों लंदन में), एजबेस्टन (बर्मिंघम), हेडिंग्ले (लीड्स) और ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में खेले जाएंगे.

2029 की सीरीज में हेडिंग्ले की जगह साउथैम्पटन का रोज बाउल लेगा, जबकि बाकी चार स्थल लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन और ओल्ड ट्रैफर्ड ही रहेंगे. भारत दो साल पहले साउथैम्पटन में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल हार गया था.

इंग्लैंड सिर्फ ऑस्ट्रेलिया-भारत से खेलता है ये सीरीज
ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत एकमात्र टीम है जिसके खिलाफ इंग्लैंड स्वदेश और विदेश दोनों में 5 टेस्ट की सीरीज खेलता है. इंग्लैंड का भारत का अगला दौरा जनवरी 2024 में 5 टेस्ट मैचों के लिए होगा, जो एंथोनी डि मेलो ट्रॉफी के लिए खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड 2014 से एक टेस्ट सीरीज में पांच मैच खेल रहे हैं.

इसका अपवाद इंग्लैंड का 2020-21 का भारत दौरा था, जिसमें सीमित ओवरों की सीरीज को समायोजित करने के लिए एक टेस्ट कम कर दिया गया था. इस सीरीज को कोरोना महामारी की पहली लहर के कारण स्थगित कर दिया गया था. भारत ने आखिरी बार लगभग 16 साल पहले 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ विदेश में टेस्ट सीरीज जीती थी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...