10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedभारत से पहले US में रिलीज होगी 'आदिपुरुष', तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस के...

भारत से पहले US में रिलीज होगी ‘आदिपुरुष’, तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड?

Published on

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इस बीच फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बड़ा वाला फैसला लिया है. ‘आदिपुरुष’ भारत से एक दिन पहले अमेरिका में रिलीज होगी. नॉन तेलुगू डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ये निर्णय लिया है कि एएमसी स्टब्स के ए लिस्ट मेम्बर्स, मूवी टिकट की फ्री बुकिंग कर सकते हैं.

अमेरिका में पहले रिलीज होगी आदिपुरुष
इस फैसले से ए लिस्ट पास होल्डर्स फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टिकट फ्री में बुक कर सकेंगे. आमतौर पर तेलुगू डिस्ट्रीब्यूटर्स ऐसे ऑफर्स मूवी रिलीज होने के कई दिनों के बाद रखते हैं, ताकि अगर फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हो तो उसकी मेकिंग कॉस्ट रिकवर हो सके. हालांकि नॉर्थ अमेरिका में ‘आदिपुरुष’ के डिस्ट्रीब्यूटर एए फिल्मस ने वीवा एंटरटेनमेंट्स के साथ मिलकर ये चौंकाने वाला फैसला किया है.

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ रामायण पर आधारित है. इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में हैं. 16 जून को ‘आदिपुरुष’ दुनियाभर में रिलीज हो रही है. फिल्म के प्री बुकिंग सेल्स को देखकर लगता है कि दर्शक इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही ओवरसीज मार्केट्स में बढ़िया एडवांस बुकिंग की है. टिकट की सेल काफी अच्छी रही है. अकेले यूएस में ही बुधवार सुबह तक ‘आदिपुरुष’ के लगभग 4.10 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे. ऑस्ट्रेलिया में 83 लाख रुपये की टिकटें बिक चुकी है. तो वहीं यूके में 50 लाख रुपये की सेल हुई. कनाडा में भी 25 लाख रुपये के टिकट बिक चुके हैं. इसके अलावा यूरोप और साउथ ईस्ट एशिया में भी 40 लाख रुपये से अधिक के टिकटों की बिक्री हो गई है.

भारत में भी तोड़ेगी रिकॉर्ड्स?
ओवरसीज मार्केट में ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज से पहले ही 6 करोड़ की कमाई कर ली थी. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 10 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी. वहीं अकेले यूएस में ही फिल्म के 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने की उम्मीद है. फैंस बेसब्री से प्रभास की फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स के अचानक से लिए हुए इस फैसले ने दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को और भी बढ़ा दिया है. अब उनका लिया गया ये फैसला क्या रंग लाएगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

भारत की बात करें तो फिल्म ‘आदिपुरुष’ के हिंदी और तेलुगू मिलाकर लगभग 5.47 लाख टिकट बुक हो चुकी हैं. इसमें पीवीआर और INOX के आंकड़े शामिल हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करके रिकॉर्ड्स बनाने वाली है. 16 जून को ‘आदिपुरुष’ रिलीज हो रही है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...