6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeभोपालMP: धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ कहने वाली शिवरंजनी पर शैलेंद्र योगीराज का...

MP: धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ कहने वाली शिवरंजनी पर शैलेंद्र योगीराज का हमला

Published on

छतरपुर,

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्राणनाथ कहने वाली एमबीबीएस स्टूडेंट शिवरंजनी तिवारी जैसे ही छतरपुर पहुंचीं, उनकी मुश्किलें बढ़ने लगीं. 14 जून की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. अब गुरुवार को बद्रीनाथ से आए शंकराचार्य ज्योतिष पीठ के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र योगीराज सरकार ने उनके भगवा वस्त्र पहनने पर सवाल खड़े कर दिए. इसके बाद शिवरंजनी तिवारी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

डॉक्टर शैलेंद्र योगीराज ने कहा कि भगवा वस्त्र त्याग का प्रतीक है. भगवा वस्त्र पहनकर प्राणनाथ को प्राप्त करने यानी विवाह का संकल्प लेकर चलना सनातन धर्म की हानि है. वो (शिवरंजनी) सनातन धर्म को क्षति पहुंचा रही हैं और कहती हैं कि सनातन धर्म का झंडा लिए हुए हैं.

14 जून को छतरपुर पहुंची थीं शिवरंजनी
बता दें कि बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना ‘प्राणनाथ’ मान चुकी MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी तिवारी 14 जून को छतरपुर पहुंची थीं. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले और मध्य प्रदेश की सीमा छतरपुर के बॉर्डर पर शिवरंजनी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया था.

प्राणनाथ शब्द का अर्थ भी बताया
वह 16 जून को वो बागेश्वर धाम के भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगी. फिर मन में प्रण लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात के लिए बालाजी के समक्ष विनती करेंगी. बागेश्वर धाम के छतरपुर में प्रवेश करने के दौरान शिवरंजनी तिवारी ने ‘आजतक’ से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए और प्राणनाथ शब्द का अर्थ भी बताया.

‘मैं तो अपना संकल्प लेकर चली हूं’
शिवरंजनी का कहना था, “प्राणनाथ का मतलब धीरेंद्र शास्त्री खुद समझते हैं. शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब धीरेंद्र शास्त्री महाराज ही देंगे. मैं तो अपना संकल्प लेकर चली हूं. मुझे उम्मीद है कि मेरी मुराद भी पूरी होगी क्योंकि मेरे साथ भी बालाजी सरकार हैं”.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...