10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedभगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के बैंक, डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों की...

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के बैंक, डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों की होगी कुर्की, सेबी ने दिए आदेश

Published on

नई दिल्ली

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी से बकाया 5.35 करोड़ रुपये की वसूली के लिए उसके बैंक खातों और शेयरों एवं म्यूचुअल फंड खातों को कुर्क करने के आदेश दिया है।सेबी का यह आदेश चोकसी पर लगे जुर्माने की अदायगी नहीं होने पर आया है। सेबी ने गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के शेयर के कारोबार से संबंधित धोखाधड़ी के एक मामले में अक्टूबर, 2022 में चोकसी पर जुर्माना लगाया था। सेबी ने बुधवार को भेजे गए इस नोटिस में कहा कि 5.35 करोड़ रुपये के बकाया में पांच करोड़ रुपये का शुरुआती जुर्माना, 35 लाख रुपये ब्याज और 1,000 रुपये की वसूली लागत है।

चोकसी गीतांजलि जेम्स का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक होने के साथ-साथ प्रवर्तक समूह का हिस्सा भी था। वह एक अन्य भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी का मामा है। दोनों पर सार्वजनिक क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है।चोकसी और नीरव मोदी 2018 की शुरुआत में पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद भारत से फरार हो गए थे। जहां चोकसी के एंटीगुआ एवं बरबुडा में होने की बात कही जा रही है वहीं नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है और उसने भारत की प्रत्यर्पण याचिका को चुनौती दी है।

बता दें कि मेहुल चोकसी एक इंटरनेशनल हीरा कारोबारी है। उसका हीरा कारोबार इटली, चीन, जापान, हांगकांग, थाईलैंड , अमेरिकी जैसे देशों में फैला है। मेहुल चोकसी गीतांजलि ग्रुप  का मालिक है। मेहुल ने अपने Gitanjali Gems ब्रांड से 70 से अधिक ब्रांड डेवलप किए। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में इस ब्रांड के स्टोर थे।मेहुल चोकसी ने अपने भांजे और हीरा कारोबारी नीरव मोदीके साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB Scam) को 13 हजार करोड़ का चूना लगाया था। लेटर ऑफ अंडरटेकिंग और स्विफ्ट मैसेंजिग सिस्टम का दुरुपयोग करके दोनों ने पीएनबी स्कैम को अंजाम दिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...