24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized‘इंडिया...हू लिट द फ्यूज’ डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर इलाहाबाद HC ने लगाई...

‘इंडिया…हू लिट द फ्यूज’ डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर इलाहाबाद HC ने लगाई रोक

Published on

प्रयागराज,

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडिया…हू लिट द फ्यूज’ (India: Who Lit The Fuse) के प्रसारण पर रोक लगा दी है. साथ ही अल जजीरा मीडिया नेटवर्क प्रा. लि. न्यूज चैनल दोहा (कतर) को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने भारत सरकार और राज्य सरकार के आदेश का पालन करते हुए सामाजिक सौहार्द कायम रखने और राज्य हितों की सुरक्षा के कदम उठाने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी विपक्षियों से याचिका पर जवाब मांगा है. याचिका की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी.

यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुधीर कुमार की जनहित याचिका पर दिया है. याचिका पर अधिवक्ता के एम त्रिपाठी, राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता पी के गिरी और भारत सरकार के अधिवक्ता गौरव चंद ने बहस की.

धार्मिक उन्माद फैलने की जताई आशंका
याची (याचिका करने वाला) का कहना है कि 2015 में भारत में पांच साल के लिए अल जजीरा चैनल प्रसारण पर रोक लगी थी. चैनल ने इस फिल्म के प्रसारण की घोषणा की है. अगर इसे अनुमति दी गई तो देश की कानून व्यवस्था प्रभावित होगी. धार्मिक उन्माद और घृणा फैलेगी. साथ ही देश के पंथनिरपेक्षता का ताना-बाना नष्ट होगा. लोक शांति भंग होगी. इस फिल्म में मुस्लिम समाज का पोलराइजेशन होगा. फिल्म काफी दूर मनगढ़ंत कथानक पर आधारित है.

सरकार को द‍िए न‍िर्देश
कोर्ट ने कहा संविधान का अनुच्छेद 19वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है. यह मौलिक अधिकार है. लेकिन ये अनियंत्रित नहीं है. तर्क संगत प्रतिबंध लगाया जा सकता है. सरकार को अनुच्छेद 19(2) के अंतर्गत देश और समाज हित में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नियंत्रित करने का अधिकार है. इस फिल्म से सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा. इसलिए फिल्म का परीक्षण और विचार होने तक इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को आदेश का पालन कर सुरक्षा कदम उठाने का निर्देश दिया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...