12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालमुस्लिम लड़के ने राम मंदिर में की शादी, लव मैरिज के लिए...

मुस्लिम लड़के ने राम मंदिर में की शादी, लव मैरिज के लिए मजहब बदला, फाजिल से बना अमन राय

Published on

नरसिंहपुर,

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की से प्यार हो गया. इसके बाद शादी की बात चली तो विरोध होने लगा. इस पर युवक ने धर्म परिवर्तन कर राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के लिए दोनों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन किया था. आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया. धर्म परिवर्तन के बाद दोनों की शादी संपन्न कराई गई.

जानकारी के अनुसार, चीचली में निवासरत फाजिल का आमगांव की रहने वाली सोनाली राय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने शादी के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन किया. दोनों अलग-अलग समुदाय के थे. इनका आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो गया. आवेदन में दो गवाहों के नाम दर्ज थे, लोग उन पर आपत्तिजनक कमेंट करने लगे. दोनों गवाहों के खिलाफ करेली चौराहे पर विरोध में एक शोकसभा का ऐलान कर दिया. हालांकि इस तरह का आयोजन नहीं हुआ.

युवक ने जताई थी घर वापसी की इच्छा
वहीं युवक ने अपने परिचितों के साथ बीजेपी के युवा मोर्चा के सदस्यों से संपर्क किया और हिंदू धर्म में घर वापसी की इच्छा जताई. इसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन और अन्य सदस्यों ने युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटाई. इस दौरान पता चला कि फाजिल नाम के युवक के पिता पहले हिंदू थे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते वह पूरन मेहरा से शेख अब्दुल बन गए.

मंदिर में पूजा-पाठ के साथ सनातनी हो गया युवक
फाजिल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि फाजिल की आस्था हिंदू धर्म में थी, इसके चलते घर वापसी की तैयारियां कराई गईं. करेली राम मंदिर में वैदिक मंत्रों से जनेऊ संस्कार के साथ पंडित जी ने युवक की हिंदू धर्म में वापसी कराई. युवक का नाम फाजिल से अमन राय हो गया. इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारे लगते रहे.

पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर में ही फाजिल से अमन राय बने युवक ने सोनाली राय को जयमाला पहनाकर शादी कर ली. मंदिर के फेरे लेकर दोनों ने भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों को रामचरितमानस भेंट की गई.

पांच वर्ष से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
फाजिल से अमन राय बने युवक की सोनाली से पहली मुलाकात गाडरवारा के धार्मिक स्थल डमरू घाटी में हुई थी. दोनों के बीच बीते पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवक रेस्टोरेंट में काम करता है. दोनों इस शादी से खुश हैं. युवक ने कहा कि हमने धर्म परिवर्तन किया है, अब इसी धर्म रहेंगे.

क्या बोले शादी कराने वाले पंडित जी?
इस मामले को लेकर पं. शिवनारायण दुबे ने कहा कि एक जोड़ा शादी के लिए आया था. लड़का मुस्लिम था, लड़की हिंदू थी. लड़के ने सनातन धर्म अपनाया और मैंने दोनों की शादी करवा दी. लोगों ने वर-वधू को राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया. महिलाओं ने तिलक लगाकर दोनों का स्वागत किया. इस मौके पर बैंड की धुन पर लोग झूमे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...