6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालभेल के दशहरा मैदान में दो जुलाई को होगा स्व सहायता समूह...

भेल के दशहरा मैदान में दो जुलाई को होगा स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का प्रदर्शन

Published on

भोपाल

सरकारी स्कूलों व आंगनबाडिय़ों में भोजन नाश्ता बनाकर खिलाने वाली महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इन दिनों सरकार और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण का शिकार हो रही है। इस शोषण से बचाने के लिए महिलाएं 2 जुलाई को भोपाल में जंगी प्रदर्शन करेंगी। भेल के दशहरा मैदान में होने वाले इस आंदोलन में 1 लाख से अधिक महिलाओं के एकत्रित होने की संभावना है। यह जानकारी प्रांतीय समूह संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरीता ओम प्रकाश बघेल ने दी।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों के दूर दराज गांवों में रहने वाली गरीब अनपढ़ और कम पढ़ी लिखी महिलाएं जो सांझा चूल्हा योजना के तहत स्कूल और आंगनबाडिय़ों में भोजन नाश्ता बनाने का काम कर रही हैं इन्हें विगत 10 सालों से भोजन नाश्ता बनाने की दर में कोई वृद्धि नहीं की गई जबकि महंगाई कई गुना अधिक बढ़ चुकी है

अधिकारी समूह को झूठे आरोप लगाकर हटा देते हैं और शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से या ठेके प्रथा पर देकर सरकारी योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकार को कई बार ज्ञापन देकर उक्त मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई लेकिन सरकार का ध्यान महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय सिर्फ दिखावा तक सीमित है। सरकार की महिलाओं के प्रति दिखावा योजना के खिलाफ प्रांतीय समूह संघ से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के हर जिले से 2 जुलाई को भोपाल पहुंच कर प्रदर्शन करेंगी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...