24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग के हमले के बाद अडानी का कमबैक, पोर्ट-एयरपोर्ट के बाद अब...

हिंडनबर्ग के हमले के बाद अडानी का कमबैक, पोर्ट-एयरपोर्ट के बाद अब रेलवे सेक्टर में जमाएंगे सिक्का

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुपएक और बड़ी डील करने जा रहा है। पहले से ही पोर्ट और एयरपोर्ट पर दबदबा रखने वाले गौतम अडानी अब रेलवे का रुख कर रहे हैं। गौतम अडानी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। उद्योगपति गौतम अडानी अब रेलवे सेक्टर में भी धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में देश की सबसे बड़ी पोर्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर करने वाले अडानी ग्रुप ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज रेल टिकट बुकिंग सेगमेंट में बड़ा निवेश करने जा रही है। अडानी ग्रुप ने रेलवे सेक्टर में अपना सिक्का जमाने की बड़ी शुरुआत ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग के जरिए की है। गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज स्टार्क एंटरप्राइजेज (SEPL) में 100% हिस्सेदारी खरीदने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्टार्क एंटरप्राइजेज ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन का संचालन करती है। हालांकि ये डील कितने में हुई है, इसकी जानकारी अभी मिल नहीं सकी है। इस डील के तहत अब ट्रेनमैन अडानी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी अडानी डिजिटल लैब का हिस्सा बनेगी। अडानी डिजिटल लैब, गौतम अडानी का फ्यूचर बिजनेस प्लान है।

अडानी ग्रुप स्टार्क एंटरप्राइजेज की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। ये कंपनी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग करने वाले ट्रेनमैन प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करती है। आपको बता दें कि ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म हैं। अब इस सेक्टर में अडानी के उतरने से चुनौती और बढ़ेगी। ट्रेनमैन प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी से ऑथराइज्ड ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत आईआईटी पासआउट विनीत चिरानिया और करन कुमार ने की थी। कंपनी का हेड ऑफिस गुरुग्राम है।

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के हमले के बाद अडानी के लिए ये डील काफी महत्वपूर्ण है। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह को बड़ा झटका लगा था। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह ने बिजनेस के विस्तार और अधिग्रहण योजनाओं को टाल दिया था। अडानी की पेट्रोकेमिकल्स एक्सपेंशन स्कीम, मुंद्रा में कोल-टू-पॉलीविनाइल क्लोराइड प्रोजेक्ट को भी फिलहाल टाल दिया गया था। ऐसे में ये डील बूस्टर का काम करेगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...