6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालये जो मोहब्बत है! बॉयफ्रेंड से मिलने Indore से Kanpur पहुंची गर्लफ्रेंड,...

ये जो मोहब्बत है! बॉयफ्रेंड से मिलने Indore से Kanpur पहुंची गर्लफ्रेंड, मना किया तो उठाया खौफनाक कदम

Published on

कानपुर देहात

सात सौ किलोमीटर दूर इंदौर से अपने प्रेमी से मिलने आई युवती को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके प्रेमी ने मिलने से मना कर दिया। इस पर आपा खो चुकी युवती ने हाथ की नसें काटकर जान देने की कोशिश की। मामला पुलिस तक पहुंचा। चौकी में प्रेमी को बुलाया गया फिर दोनों में बात हुई। इस दौरान युवक के परिजन भी आ गए वह समझा कर उसे साथ ले गए।

झींझक के वार्ड नंबर चार का रहने वाला आशीष इंदौर में प्राइवेट जॉब करता था। वहां उसकी दोस्ती एक युवती से हो गई। कुछ दिनों बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। दो माह पहले आशीष अपने घर झींझक आ गया और अपनी प्रेमिका से बात करना बंद कर दिया। इस पर वह काफी परेशान हो गई।

शनिवार को उसे ढूंढते हुए सात सौ किलोमीटर चलकर झींझक पहुंची। वहां उसने फोन पर संपर्क किया तो उसने मिलने से मना कर दिया। ये सुनते ही उसने आपा खो दिया और ब्लेड लेकर हाथ की नसें काट लीं। मामला चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने युवती को सबसे पहले सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसके प्रेमी व परिजनों को बुलाया गया। चौकी में युवती ने अपने प्रेमी से बात की। इसके बाद प्रेमी व उनके परिजनों के साथ वह चली गई। युवती ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। सात सौ किलोमीटर चलकर प्रेमी से मिलने पहुंची युवती का किस्सा चर्चा का विषय बन गया।

ऐसे हुआ दोनों में प्यार
झींझक का अशीष इंदौर की जिस फैक्टरी में काम करता था वहां उसके साथ काम करने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद आशीष उसके घर आने जाने लगा। घर में सभी से घुल मिल गया। फिर आशीष का अपने दोस्त की बहन से प्यार हो गया। दोनों की रोज फोन पर घंटों बातें होने लगीं। दोनों ने शादी करने की बात तय कर ली। इस बीच आशीष ने बातें करना बंद कर दिया तो युवती परेशान हो गई।

पुलिस से हुई चूक, प्रेमी के साथ ही भेज दिया
इस घटना में झींझक पुलिस से बड़ी चूक हुई। पुलिस ने जिस बेपरवाह ढंग से युवती को प्रेमी व उसके परिजनों के साथ भेज दिया। इस पर लोग सवाल उठाते रहे। लोगों ने कहा कि अगर युवती के साथ कोई अनहोनी हो गई तो पुलिस की लापरवाही सामने आएगी। नसें काटकर युवती जब चौकी पहुंची तो वहां के चौकी इंचार्ज उससे घटना की जानकारी के लिए महिला पुलिस को नहीं बुलाया शायद युवती पुरूष पुलिस कर्मियों को वो बातें नहीं बता सकी जो बताना चाह रही थी। पुलिस ने प्रेमी युवक के भरोसे उसे भेज दिया। जबकि युवती के परिजनों को नहीं बुलाया। प्रेमी के साथ जाने के बाद युवती कहां गई ये किसी को नहीं पता है।

प्रेमी बोला-शादी का बना रही थी दबाव
युवती जिस प्रेमी को ढूंढते हुए झींझक पहुंची वहां उसने मिलने से इंकार किया तब उसका भरोसा टूट गया। इसके बाद पुलिस के दबाव पर चौकी पहुंचे प्रेमी ने बताया कि युवती शादी करने का दबाव बना रही है। इसलिए वह इंदौर से घर आ गया था और उससे बात करना बंद कर दिया। युवक ने कहा कि उसकी बहन और बड़े भाई की शादी होनी है। इसके बाद वह युवती से शादी कर सकता है, लेकिन ये बात वह समझने को तैयार नहीं है। चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के परिजनों के साथ चली गई है। दोनों पक्षों ने किसी भी तरह से कार्रवाई से इनकार किया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...