15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या, NIA ने रखा...

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या, NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम

Published on

नई दिल्ली

कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की गुरुद्वारे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है। निज्जर को कनाडा के कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित गुरु नानक सिंह गुरुद्वारे के नजदीक बाइक सवार दो अज्ञात बंदूकधारी गोली मारकर फरार हो गए। निज्जर कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख था। वह खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मुखिया भी था। खालिस्तानी आतंकी कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की ओर से हरदीप सिंह पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम
जालंधर के भर सिंह पुरा गांव के मूल निवासी 46 वर्षीय निज्जर को केंद्र सरकार के अनुसार, खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्यों के संचालन, नेटवर्किंग, ट्रेनिंग और फंडिंग में शामिल होने के लिए जाना जाता था। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दर्ज एक मामले में भी आरोपी था। हरदीप सिंह हाल ही में जनमत संग्रह के लिए ऑस्ट्रेलिया भी गया था।

जांच के दौरान यह पता चला कि हरदीप सिंह निज्जर ने भड़काऊ बयान दिए थे, आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी और नफरत भरे भाषणों के माध्यम से विद्रोह फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। हरदीप सिंह निज्जर पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज किए गए और जांच किए जा रहे विभिन्न मामलों में भी आरोपों का सामना कर रहा था, उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

2020 में पंजाब सरकार के एक आदेश के अनुसार, निज्जर की कुल 11 कनाल और 13.5 मरला भूमि जालंधर जिले के फिल्लौर उपमंडल में उनके पैतृक गांव भर सिंगापुरा में जब्त की गई थी। एक ग्रामीण ने बताया कि हरदीप का परिवार काफी समय पहले चला गया था लेकिन उसके माता-पिता अक्सर गांव आते रहते हैं और आखिरी बार लॉकडाउन से पहले आए थे। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई सालों से हरदीप को गांव में नहीं देखा था।

Latest articles

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...