11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति'अपराध का राजनीतिकरण आदत बन गई है,' केजरीवाल की चिट्ठी का LG...

‘अपराध का राजनीतिकरण आदत बन गई है,’ केजरीवाल की चिट्ठी का LG ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में बढ़ते क्राइम पर सवाल उठाते हुए एलजी वीके सक्सेना को एक लेटर लिखा था. अब एलजी ने केजरीवाल को एक लेटर लिखा है. उन्होंने मंगलवार देर शाम पत्र लिखकर अपराध के राजनीतिकरण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि इससे कोई समाधान नहीं निकलता. सतर्कता के बावजूद अपराध की घटनाएं हो रही हैं.

एलजी ने लेटर में कहा- मैं इस अवसर पर यह भी उजागर करना चाहता हूं कि अपराध का राजनीतिकरण करना इन दिनों लगभग एक आदत बन गया है जबकि यह कोई समाधान नहीं देता है. यह पीड़ित और उनके परिवार को अपराध को प्रोत्साहित करने के अलावा, परिहार्य पीड़ा पहुंचाता है.”

दरअसल केजरीवाल ने 19 जून को सक्सेना को एक पत्र लिखा था, जिसमें क्राइम में खतरनाक उछाल पर का मामला उठाया गया था. साथ ही उन्होंने एलजी और कैबिनेट के साथ एक बैठक का सुझाव भी दिया था. एलजी ने कहा कि मीडिया गैलरी का फायदा उठाने के लिए आपके और आपकी पार्टी के लिए राजनीतिक अवसर पैदा करने के बजाय एक सार्थक चर्चा के लिए आपका और आपकी मंत्रिपरिषद का मुझसे मिलने के लिए वास्तव में स्वागत है.

अपराध की प्रकृति हो रहा बड़ा बदलाव
एलजी ने कहा, “हाल में हुए जघन्य अपराध जैसे कि एक लड़की को उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा मार डाला गया, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए. एक लड़की को सबसे सामने एक युवक ने चाकू से हमला कर मार डाला और कोई भी उसे बचाने नहीं आया. एक लड़की को कार से कई किमी तक घसीटा गया. यह न केवल अपराध की प्रकृति बल्कि अपराध के प्रति समाज के दृष्टिकोण में भी एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं.”

एलजी ने की अंतरात्मा की बात
अपराधियों के प्रोफाइल पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में अपराधी 30 साल से कम उम्र के थे, जिनका कोई गंभीर आपराधिक इतिहास नहीं था. उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि 2012 में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुष्कर्म का मुद्दा आपने राजनीतिक रूप से तत्कालीन मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के लिए उठाया था. यह आपके लिए एक आंख खोलने वाला और अंतरात्मा की दस्तक के रूप में काम करेगा.”

उन्होंने कहा कि अपना पद संभालने के पहले दिन से ही दिल्ली में अपराध एवं इसका नियंत्रण मेरी प्राथमिकताओं में सबसे उपर रहा है. मैं पुलिस आयुक्त के साथ नियमित रूप से दिल्ली की पूरी व्यवस्था की समीक्षा व निगरानी करता हूं. पुलिस आयुक्त व विशेष आयुक्तों के साथ साप्ताहिक बैठकें करता हूं. इसके अलावा उपायुक्तों से भी समय-सयम पर बैठकें करके सारी स्थिति का जायजा लेता रहता हूं.

केजरीवाल ने चिट्ठी में लगाए थे ये आरोप
दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर CM अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले LG को चिट्ठी लिखी थी. केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक है, जिसके चलते दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है. दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे LG और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं. केजरीवाल ने उपराज्यपाल को सलाह भी दी कि नागरिक, विधायक और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए, जिसके लिए थाना लेवल कमेटियों फिर से शुरू किया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा शुरू हो पाए.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...