8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिनेहरू की तस्वीर ट्वीट कर कांग्रेस बोली- योग को इंटरनेशनल बनाया, थरूर...

नेहरू की तस्वीर ट्वीट कर कांग्रेस बोली- योग को इंटरनेशनल बनाया, थरूर बोले- PM मोदी को भी मिले क्रेडिट

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यू यॉर्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया, लेकिन कांग्रेस ने सुबह 7 बजे पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का एक फोटो शेयर कर योग दिवस पर सियासत शुरू कर दी. कांग्रेस ने नेहरू का शीर्षासन करते हुए फोटो ट्वीट करते हुए लिखा-‘पंडित नेहरू को धन्यवाद, जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया.’

वहीं वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी नेहरू के इसी फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया- यह योग करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की तस्वीर है. डिस्कवरी ऑफ इंडिया में पंडित नेहरू ने कहा था, ‘पतंजलि की योग प्रणाली शरीर के अनुशासन, मस्तिष्क के विकास के लिए मानसिक और आध्यात्मिक प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य है.’

हालांकि इस ट्वीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अब ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे पार्टी की किरकिरी होने लगी है. दरअसल थरूर ने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- बिल्कुल, हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय बनाया. इसमें हमारी सरकार, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय शामिल हैं. इन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिए योग दिवस का अंतरराष्ट्रीयकरण किया. मैं दशकों से कहता आ रहा हूं कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है. इसे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा लगता है.’

योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है: पीएम मोदी
पीएम मोदी अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में योग दिवस मनाएंगे। वह अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ‘2014 में जब संयुक्त राष्ट्र आम सभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया, तो रिकॉर्ड देशों ने इसे समर्थन दिया था। तब से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है, वैश्विक भावना बन गया है। भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है।’ मोदी बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में योग समारोह का नेतृत्व महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी और उप महासचिव अमीना मोहम्मद के साथ करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग कार्यक्रमों में शामिल होकर योग किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...