8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीति'2024 का चुनाव BJP के साथ लड़ेंगे', अमित शाह से मुलाकात के...

‘2024 का चुनाव BJP के साथ लड़ेंगे’, अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले जीतनराम मांझी

Published on

नई दिल्ली,

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां गठजोड़ में लगी हुई हैं. एक ओर जहां 23 जून को बिहार में विपक्षी एकता के लिए बड़ी बैठक होने जा रही है, वहीं बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से 45 मिनट तक मुलाकात की. इस दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि HAM सैद्धान्तिक तौर पर BJP के साथ है. हमारी पार्टी 2024 का चुनाव BJP के साथ लड़ेगी.

जीतन राम मांझी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने के दो दिन बाद अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. HAM ने सोमवार को बिहार में कांग्रेस, राजद और जद (यू) की महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.जीतनराम मांझी ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में रहेंगे और इस दौरान वह NDA के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे.

दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीनतराम मांझी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायदे के लिए “महागठबंधन के सहयोगियों की जासूसी” करने का आरोप लगाया था, और कहा था कि उनका बाहर निकलना अच्छी बात है.नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि मांझी 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि बाद में भाजपा को सम्मेलन का विवरण लीक हो सकता है.

मांझी के बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा था कि वह विकल्प तलाशने के लिए दिल्ली आएंगे और अगर भाजपा नीत गठबंधन उन्हें निमंत्रण देता है, तो वह एनडीए के आमंत्रण पर विचार करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि, हम तीसरा मोर्चा स्थापित करने का विकल्प भी खुला रख रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...